भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने की एक और पहल, 6 नवंबर को होगी 8वें दौर की सैन्य वार्ता
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद बना हुआ है। दोनों देशों की तरफ से कई बार इस विवाद को सुलझाने के लिए सैन्य वार्ता हुई लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला। अब दोनों देशों के बीच 8वें दौर की सैन्य वार्ता होने जा रही है जो 6 नवंबर को होगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बात कीर जानकारी दी है। इस वार्ता में मुख्य तौर पर यह पक्ष रखा जाएगा कि दोनों सेनाएं मई 2020 से पहले वाली स्थिति में लौटने की शुरूआत करें।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लद्दाख में तापमान शून्य से नीचे जा चुका है और ऐसे में इस वार्ता में इसका फैसला किया जा सकता है कि एलएसी पर डटी रहेंगी या वापस अपनी स्थिति पर जाएंगी। इसके अलावा इस बैठक में 6वें और 7वें दौर की बातचीत में जिन बातों पर सहमति बनी थी, उनपर भी समीक्षा होगी। जो पॉजिटिव प्वाइंट है वो ये है कि इस वार्ता के बाद दोनों सेनाओं की तरफ से संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications