आठवें चरण में 20 प्रतिशत उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आठवें चरण का मतदान कल 7 मई को होने वाला है, जिसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्च‍िम बंगाल और उत्तराखंड की कुल 64 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 897 प्रत्याशी खड़े हो रहे हैं। आपको यह जानकर हैरानी नहीं होगी कि इस बार भी आपराध‍िक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी मैदान में हैं।

इलेक्शन वॉच की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सात मई को होने वाले चुनाव में सबसे ज्यादा (31 प्रतिशत) अपराधी बिहार से खड़े हो रहे हैं। बिहार में कल 118 प्रत्याश‍ियों में से 37 पर क्रिमिनल केस चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश है, जहां पर 38 में से 9 यानी 24 फीसदी प्रत्याशी आपराध‍िक छवि वाले हैं। उत्तर प्रदेश में 243 में से 52 प्रत्याश‍ियों पर मुकदमें दर्ज हैं।

अगर करोड़पति प्रत्याश‍ियों की बात करें तो सबसे ज्यादा 42 प्रतिशत जम्मूकश्मीर में हैं। वहीं हिमाचल में 37 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 34, उत्तराखंड में 32 और बिहार में 31 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं।

सुल्तानपुर में बसपा से बलात्कारी

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर संसदीय सीट से बसपा के टिकट पर पवन पांडे लड़ रहे हैं, जिन पर बलात्कार का मामला दर्ज है। कल के चुनाव में कुल 8 प्रत्याशी हैं, जिन पर महिला हिंसा के मामले दर्ज हैं। वहीं बसपा के जीतेंद्र सिंह बब्लू पर 17 मामले दर्ज हैं। वहीं फैजाबाद के मित्रसेन यादव पर ह्यूमन ट्रैफ‍िकिंग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

स्लाइडर में देखें महत्वपूर्ण तथ्य-

कुल 20 फीसदी पर मुकदमे

कुल 20 फीसदी पर मुकदमे

897 में से 177 प्रत्याश‍ियों पर मुकदमे दर्ज हैं।

सबसे कम उत्तराखंड में

सबसे कम उत्तराखंड में

आपराध‍िक मामलों की बात करें तो उत्तराखंड की स्थ‍िति सबसे अच्छी है।

सबसे ज्यादा क्रिमिनल राजद में

सबसे ज्यादा क्रिमिनल राजद में

लालू यादव की राजद से खड़े हुए प्रत्याश‍ियों में से 67 प्रतिशत क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले हैं।

वाईएसआर कांग्रेस के सभी प्रत्याशी करोड़पति

वाईएसआर कांग्रेस के सभी प्रत्याशी करोड़पति

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के सभी प्रत्याशी करोड़पति।

सबसे ज्यादा करोड़पति जम्मू-कश्मीर में

सबसे ज्यादा करोड़पति जम्मू-कश्मीर में

राज्यवार देखें तो सबसे ज्यादा करोड़पति जम्मू-कश्मीर में मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+