भारत के 'जेम्स बांड' राजकुमार को गूगल डूडल का प्यार भरा सलाम, जिन्हें 'वीरप्पन' ने किया था किडनैप
दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने डूडल बनाकर भारत के 'जेम्स बांड' कहे जाने वाले कन्नड़ अभिनेता राजकुमार को याद किया है।
नई दिल्ली। आज इंडियन सिनेमा के ग्रेट एक्टर और भारत के 'जेम्स बांड' कहे जाने वाले कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का 88वां जन्मदिन है।

डूडल का प्यार भरा सलाम....
पूरा देश जहां अपने इस महान कलाकार को दिल से याद कर रहा है, वहीं दूसरी ओर दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। गूगल ने अपने डूडल में युवा राजकुमार को एक मूवी थियेटर के बड़े से पर्दे पर दिखाया है।

राजकुमार एक युग का नाम..
- कन्नड़ अभिनेता और गायक राजकुमार का जन्म 24 अप्रैल 1929 को कर्नाटक में हुआ।
- उनका असली नाम सिंगानाल्लुरु पुत्तस्वमय्या मुथुराज था।
- अभिनेता राजकुमार ने करीब 200 फिल्मों में काम किया था।
- उनकी पहली फिल्म 'बेडरा कनप्पा' थी जो कि साल 1954 में प्रदर्शित हुई थी।
- इंडिया में जेम्स बांड का रोल निभाने वाले वो पहले भारतीय अभिनेता थे।
- अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी राजकुमार एक गायक भी थे।
- उन्होंने अपने करियर में लगभग 400 गाने गाए, उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया था।
- उन्हें तीन नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे।
- उन्हें दादासाहेब फाल्के के अलावा उन्हें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड, कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स भी मिले थे।
- उनकी अंतिम फिल्म साल 2000 में आई शब्दवेधी थी।
- रील पर्दे के सुपरस्टार राजकुमार की निजी जिंदगी भी कम रोमांचक नहीं है।
- उन्हें साल 2000 में कुख्यात डाकू वीरप्पन ने किडनैप कर लिया था और वो 108 दिन तक उसके चंगुल में थे।
- बेंगलुरु में 12 अप्रैल 2006 को उनकी 77 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया था।

फिल्म 'बेडरा कनप्पा'

अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी राजकुमार

तीन नेशनल अवॉर्ड

'वीरप्पन' ने किया था किडनैप












Click it and Unblock the Notifications