लिव इन का मजा फिर दुनिया भर की सजा के बाद 88 साल के एनडी तिवारी ने की उज्ज्वला से शादी

एनडी तिवारी के पीआरओ राजेश ने बताया कि यह पहले से निश्चित था कि तिवारी जी शादी करेंगे। बुधवार की शाम उन्होंने अचानक अपने समर्थकों को बुलाकर कहा कि शादी का इंतजाम करो। इसके बाद आयोजन की तैयारियां हुईं और दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। उल्लेखनीय है कि दो हफ्ते पहले उज्ज्वला शर्मा ने अपना हक पाने के लिए एनडी तिवारी के घर के बाहर धरना दिया था और काफी ड्रामे के बाद घर में दाखिल होने में कामयाब हुई थीं। इसके बाद से उज्ज्वला और रोहित शेखर एनडी तिवारी के साथ ही रह रहे हैं।
अदालत द्वारा उज्जवला शर्मा के पुत्र रोहित शेखर को एनडी तिवारी का जैविक पुत्र ठहराये जाने के बाद उज्जवला शर्मा आठ मार्च को एनडी तिवारी के साथ रहने लगीं। 16 अप्रैल तक वह एनडी के साथ रहीं। 17 अप्रैल की रात्रि को उज्जवला को अपमानित करके बाहर कर दिया गया। इसके बाद 21 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट ने एनडी को रोहित शेखर का जैविक पिता घोषित कर दिया। 29 अप्रैल को उज्जवला शर्मा लखनऊ हजरतगंज में काफी हाऊस में एनडी तिवारी को बैठे देख उनसे मिलने गयीं तो एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications