अफगानिस्तान से दिल्ली के लिए रवाना 87 लोग, विमान के भीतर जमकर लगाए भारत माता की जय के नारे
नई दिल्ली, 22 अगस्त। अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच वहां फंसे भारतीयों को बाहर निकालने के मिशन में भारतीय सरकार लगातार जुटी है। भारतीय वायुसेना और एयर इंडिया के विमान की मदद से भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से वापस लाया जा रहा है। काबुल में जो भारतीय फंसे थे उन्हें वायुसेना के विमान से ताजिकिस्तान लाया गया उसके बाद एयर इंडिया के विमान से 87 लोगों को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। लाया गया। जिसमे 2 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी। यात्रियों का एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कि लोग काफी खुश हैं और विमान के भीतर भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।
Recommended Video

अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को लेकर दो विमान रवाना हुए। पहला विमान ताजिकिस्तान से 87 लोगों लेकर रवाना हुआ जिसमे 85 भारतीय नागरि और 2 नेपाली नागिरक सवार हैं। एयर इंडिया का यह विमान जल्द ही दिल्ली पहुंचेगा। वहीं दूसरा विमाम भारतीय वायुसेना का है जिसमे 168 यात्री सवार हैं। इस विमान में 107 भारतीय नागरिक हैं। यह विमान काबुल से भारत के लिए रवाना हो चुका है और कुछ ही देर में दिल्ली लैंड करेगा। दरअसल काबुल एयरपोर्ट पर खराब हालात की वजह से विमानों की उड़ान में काफी मुश्किलें आ रही हैं। काबुल एयरपोर्ट अभी भी अमेरिकी सेना के नियंत्रण में है, जबकि एयरपोर्ट के बाहर हालात अभी भी काफी कठिन हैं क्योंकि हर जगह तालिबान के लड़ाके मौजूद हैं
बता दें कि इससे पहले भारतीय वायुसेना का विमान सी-17 200 लोगों को लेकर पिछले हफ्ते भारत पहुंचा था जिसमे 150 बारतीय नागरि शामिल थे। इसमे भारतीय दूतावास के राजनयिक, अधिकारी, सुरक्षा कर्म शामिल थे। इस मिशन को अमेरिकी सेना के सहयोग से पूरा किया गया था। भारत सरकार की ओर से भी कहा गया है कि हमारी तत्कालीन प्राथमिकता यह है कि कैसे सभी भारतीय नागरिकों को जोकि अफगानिस्तान में फंसे उन्हें वहां से वापस लाया जाए। सरकार की ओर से कहा गया है कि जो भी भारतीय नागरिक अफगानिस्तान में फंसे हैं वह तत्काल अफगानिस्तान की स्पेशल सेल से संपर्क करें। इसके लिए विदेश मंत्रालय की ओर से नंबर भी जारी किए गए हैं।
बता दें कि कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को नरौरा में गंगा नदी के तट पर होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी












Click it and Unblock the Notifications