साढ़े चार साल में जम्मू कश्मीर में 838 आतंकियों की मौत: सरकार
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2014 से लेकर अब तक 838 आतंकवादियों का मार गिराया हैं। संसद में सरकार ने सवाल का जवाब देते हुए मंगलवार का बताया कि उनकी सरकार में घाटी में कितने आतंकवादियों की मौत की मौत हुई हैं। दो दिन पहले सेना ने कहा था कि 2018 में पाकिस्तान की तरफ से पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। सरकार ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में जम्मू कश्मीर में 183 नागरिकों की भी मौत हुई हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने संसद में कहा कि 2014 से लेकर 31 दिसंबर 2018 तक कुल 1,213 आतंकी घटनाएं हुई, जिसमें से 838 आतंकवादियों की मौत और 183 लोग भी मारे गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस दौरान छह आतंकी घटनाएं देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई हैं, जिसमें 11 नागरिकों की मौत और 7 आतंकवादियों को मार गिराया गया हैं।
बता दें कि इससे दो दिन पहले सेना ने कहा था कि पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर उल्लंघन की सारी हदें पार दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल पाकिस्तान ने 2,936 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है, जो कि पिछले 15 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, 2018 में हुए सीजफायर उल्लंघन में 61 लोगों की मौत और 250 लोग जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2003 के बाद पहली बार पिछले साल पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 'हैवी फायरिंग' देखने को मिली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2017 की तुलना में 2018 में तीन गुना से भी ज्यादा बार पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। 2017 में पाकिस्तान की तरफ से 971 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ था, जिसमें 31 लोगों की मौत और 12 लोग घायल हुए थे। वहीं, 19 सुरक्षाबलों की मौत और 151 घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications