सर्वे: 82 प्रतिशत लोगों ने किया नोटबंदी का समर्थन, बताया देशहित का कदम
इनशॉर्ट्स और इप्सॉस की ओर से कराए गए सर्वे में 82 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी का समर्थन किया है।
नई दिल्ली। नोटबंदी के कारण भले ही लोग आपको बैंकों और एटीएम के सामने लंबी-लंबी लाइनों में दिखाई दें लेकिन इनशॉर्ट्स और इप्सॉस की ओर से कराए गए सर्वे में कुछ और ही कहानी निकल कर सामने आई है।
इस सर्वे के मुताबिक 82 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी का समर्थन किया है तो वहीं 84 फीसदी लोगों का मानना है कि सरकार काले धन पर रोक लगाने के लिए गंभीर है। मालूम हो कि ये सर्वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के तत्काल बाद यानी कि 8 और 9 नवंबर को किया गया था, इस सर्वे में 2,69,393 लोगों ने एप के जरिए भाग लिया।
आपको बता दें कि इनशॉर्ट्स इस समय भारत का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला एप है, इस सर्वे का अध्ययन इकोनॉमी शोधकर्ताओं ने किया। इस सर्वे का नाम 'पल्स ऑफ नेशन' था।
सर्वे का रिजल्ट इंगित करता है कि भले ही देश के आम लोगों को नोटबंदी के कारण परेशानी और असुविधा में हो रही हो लेकिन वो सभी देशहित के इस फैसले में मोदी सरकार के साथ है।













Click it and Unblock the Notifications