चेन्नई: 8 साल का बच्चा जानता है 106 भाषाएं, टैलेंट देखकर चौंके लोग
नई

जानता है इंटनेश्नल फोनेटिक अल्फाबेट
ये बच्चा इंटनेश्नल फोनेटिक अल्फाबेट (IPA) भी जानता है। ये किसी भी भाषा के शब्द को प्रोनाउंस करने का मेथड है। नील ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि मुझे नहीं पता कि अगल अलग भाषाए सीखने को लेकर मेरे भीतर चेष्टा कहां से आई। मैं 10 भाषाएं फर्राटे के साथ बोल सकता हू और इस समय 5 अन्य भाषाएं बोलना सीख रहा हूं।

बेटे की प्रतिभा जानकर चौंक गए पिता
नील के पिता शंकर नारायणन अपने बच्चे की इस प्रतिभा के बारे में जानकर चकित रह गए। उन्होंने बताया कि- बीते साल से बेटा नई भाषाओं में दिलचस्पी लेने लगा। वह सभी भाषाएं बहुत तेजी से सीखने लगा तो हम चकित रह गए। आज वह 106 भाषाएं लिखना और पढ़ाना जानता है।

मेमोरी के लिए प्रसिद्ध है गूगल ब्वॉय
नील की तरह विश्वभर में कौटिल्य पंडित नाम के बच्चे ने भी खूब नाम कमाया है। बच्चा अपनी तेज मेमोरी के लिए जाना जाता है। उससे विश्व के हर कोने से जुड़ी जानकारी है। ये बच्चा रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में भी पहुंचा था और लोगों को अपनी बुद्धी से चौंका दिया था। इसके अलावा भी कई बार ऐसे बच्चे देखने को मिलते हैं जो एक्ट्राऑर्डिनरी कहे जा सकते हैं।
यह












Click it and Unblock the Notifications