कतर से वतन लौटे 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मी, PM मोदी ने दिया अमीर को ये पैगाम

कतर की जेल से 18 महीने बाद 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मी आखिरकार रिहा हो गए। सभी अपने वतन भारत लौटे। इस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को पैगाम के रूप में धन्यवाद दिया। उनके प्रति अपनी गहरी सराहना व्यक्त की।

आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को 2022 में हिरासत में लिए जाने के बाद लंबी जेल की सजा दी गई थी। मोदी की कतर यात्रा, दो देशों की यात्रा का हिस्सा है।

Narendra Modi Emir

जिसमें वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी गए थे, जिसकी औपचारिक घोषणा कतर द्वारा पिछले सप्ताहांत आठ लोगों को रिहा करने के तुरंत बाद की गई थी। दोहा में अपनी बैठक में, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की, खासकर ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में।

आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को सुनाई गई थी सजा
आपको बता दें कि कतर के सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण और अन्य सेवाएं प्रदान करने वाली दहरा ग्लोबल नामक निजी कंपनी में कार्यरत पूर्व नौसैनिकों को अगस्त 2022 में अघोषित आरोपों पर हिरासत में लिया गया था। पिछले साल मौत की सजा सुनाए जाने से पहले महीनों तक एकांत कारावास में डाल दिया गया। एक अपील के बाद, उनकी मौत की सजा कम कर दी गई और उन्हें अलग-अलग अवधि की जेल में रखा गया।

पीएम मोदी ने की सराहना
प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए समर्थन के लिए अमीर को धन्यवाद दिया। इस संबंध में, अल-दहरा कंपनी के आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए अमीर की गहरी सराहना व्यक्त की। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने दोहा में एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, हम उन्हें भारत में वापस देखकर बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+