GOOD NEWS: अगस्त में एक साथ मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों को पूरा बकाया मिलेगा

नयी दिल्ली। सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर हैं।अगस्त का महीना उनके लिए खुशियां लेकर आ रहा है। दरअसल सरकारी कर्मचारियों को अगस्त के महीने में एक साथ पूरा पिछला बकाया मिलेगा। सरकार ने फैसला किया है कि सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत पूरा बकाया एक ही किश्त में मिलेगा। यह बकाया अगस्त के वेतन के साथ जुड़कर आएगा। आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी, 2016 से लागू किया जा रहा है। Good News: इंतजार खत्म, नए वेतन आयोग के हिसाब से अगस्त में मिलेगी सैलरी!

salary

वित्त मंत्रालय के फैसले के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को भविष्य निधि और राष्ट्रीय पेंशन योजना योगदान राशी को काटकर बाकी का पूरा बकाया अगस्त की सैलरी में जोड़कर मिलेगा। आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर सरकार और केंद्रीय कर्मचारियों की बाच कुछ मुद्दों को लेकर विरोध हो गया था, जिसके बाद माना जा रहा था कि वित्तीय भार के मद्देनजर सरकार कर्मचारियों को बकाया मार्च, 2017 तक अलग-अलग किश्तों में देगी, लेकिन अब साफ हो गया है कि पूरा एरियर एक साथ मिलेगा। जान लीजिए 7वें वेतन आयोग से जुड़ी हर एक बात

आपको बता दें कि वेतन आयोग ने अपनी सिफारिशों में सरकारी कर्मचारियों के काम के प्रदर्शन को खास तरजीह दी है। आयोग ने कहा है कि उन कर्मचारियों की सैलरी में ना तो बढ़तोरी की जाएगी और ना ही प्रमोशन मिलेगा, जिनका प्रदर्शन खराब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+