7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ा, जानिए अब कितनी बढ़कर मिलेगी सैलरी
7th pay commission da hike news: केंद्र सरकार के 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारियों को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा मिला है। केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया है।
बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें डीए और डीआर में इजाफा करने का फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनट के इस फैसले की जानकारी दी।

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। वहीं, डीए बढोत्तरी का फैसला 1 जुलाई 2023 से प्रभावी माना जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को नवंबर में बढ़ी हुई सैलरी के साथ जुलाई से अक्टूबर तक, चार महीने का एरियर भी मिलेगा। गौरतलब है कि त्यौहारी सीजन के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं, जिनपर बुधवार को मुहर लग गई।
डीए में इजाफे के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद सबसे पहला सवाल यही उठता है कि अब किसी केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी? आइए आपको समझाते हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18 हजार रुपए है, तो उसे वर्तमान में 42 फीसदी डीए के हिसाब से 7560 रुपए महंगाई भत्ते के रूप में मिलते हैं। डीए में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी के बाद यही महंगाई भत्ता बढ़कर 8280 हो जाएगा।
सबसे ज्यादा डीए पाने वालों को मिलेगा इतना फायदा
इसी तरह, जिन केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी सबसे ज्यादा मतलब 56,900 रुपए है, उन्हें 42 फीसदी डीए के हिसाब से फिलहाल 23,898 रुपए हर महीने महंगाई भत्ता मिल रहा है। नई बढ़ोत्तरी के बाद ये महंगाई भत्ता बढ़कर 26,174 हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications