7th Pay Commission: सरकारी सेवकों की बल्ले-बल्ले, Fitment Factor Hike पर मंथन, कितना अधिक पैसा मिलेगा, जानिए

सातवां वेतन आयोग सरकारी कर्मचारियों के लिए छप्परफाड़ लाभ देने वाला साबित हो सकती है। फिटमेंट फैक्टर जल्द ही बढ़ सकता है। जानिए वेतन आयोग के लागू होने पर कितना अधिक पैसा मिलेगा।

7th Pay Commission
लागू होते ही सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। DA Hike और Fitment Factor Hike जैसे आर्थिक लाभ मिलेंगे। वेतन में उल्लेखनीय इजाफा होगा जिससे कर्मचारियों की झोली भरेगी। आमदनी बढ़ाने का जरिया बनने वाले Pay Commission 2023 के बारे में जानिए महत्वपूर्ण बातें। कयास हैं कि सरकार इसे जल्द मंजूरी देने वाली है।

7th Pay Commission पर क्या सोच रही सरकार?

सातवें वेतन आयोग पर हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि केंद्र सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की लंबे समय से लंबित मांग पर फैसला ले सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारी संघों की तरफ से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग की जा रही है। दबाव के बीच केंद्र सरकार के कर्मचारियों का अंतहीन इंतजार होली 2023 के बाद खत्म होने के संकेत हैं।

18 महीने का एरियर देगी सरकार!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जाएगा तो इसका फायदा सभी वर्ग के सरकारी कर्मचारियों को होगा। 7वें वेतन आयोग की खुशखबरी के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार मार्च 2023 में 18 महीने का महंगाई भत्ता एरियर के साथ (DA Arrear) जारी कर सकता है।

यहां जानिए 7वें वेतन आयोग से सैलरी कितनी बढ़ेगी?

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सरकार अगले साल के केंद्रीय बजट के बाद फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने का फैसला ले सकती है। अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर को 3 गुना बढ़ा देती है तो भत्तों को छोड़कर कर्मचारियों की सैलरी 18,000 X 2.57 यानी 46,260 रुपये हो जाएगी। वहीं, अगर मोदी सरकार का वित्त मंत्रालय केंद्रीय कर्मचारी संघों की मांग मानता है तो वेतन 26000 X 3.68 यानी 95,680 रुपये हो जाएगा। अगर सरकार 3 गुना फिटमेंट फैक्टर मान ले तो सैलरी 21000 X 3 यानी 63,000 रुपये होगी।

DA Hike से कितना फायदा?

महंगाई भत्ता बढ़ोतरी (DA Hike) पर रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार 4 फीसदी इजाफा कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दिए जाने की उम्मीद है। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी है। सरकार इसे चार फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी करने पर विचार कर रही है। इससे केंद्र सरकार के विभागों में नौकरी कर रहे कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी।

महंगाई से त्रस्त जनता को मिलेगी राहत

खास बात ये कि सरकार ये सौगात त्योहारी सीजन में देने का विचार कर रही है। यानी जनवरी से बढ़ाए गए डीए का भुगतान मार्च की सैलरी में किया जा सकता है। ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद है कि महंगाई से त्रस्त जनता की होली इस बार थोड़ी अधिक गहरे रंगों वाली और मिठास से भरी हो सकती है।

Recommended Video

      7th Pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, मार्च में बढ़ सकता है DA | वनइंडिया हिंदी

      साल में दो बार बढ़ता है DA

      इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 15 दिनों में केंद्र सरकार कर्मचारियों के वित्तीय लाभ पर अहम ऐलान कर सकती है। हालांकि, सरकार ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार जल्द ही कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगाई जा सकती है। चार फीसदी डीए बढ़ते ही लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी। बता दें कि सरकारी कर्मचारियों का DA और पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों का DR हर साल दो बार बढ़ाया जाता है। जनवरी और जुलाई में इसकी घोषणा की जाती है।

      हर महीने कितना अधिक पैसा मिलेगा

      वेतन कैल्कुलेशन पर अनुमान के मुताबिक 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर फिलहाल, 38 फीसदी की दर से एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मासिक 6,840 रुपए मंहगाई भत्ता मिलता है। 42 फीसद DA होने पर हर महीने 720 रुपये अधिक DA मिलेगा। डीए में पिछला संशोधन 28 सितंबर, 2022 को हुआ था।

      बंगाल के सांसदों और बीजेपी MP के बीच तकरार

      बता दें कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार भी राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। बुधवार को विधानसभा में तीन फीसद डीए हाइक का ऐलान पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने की। यह भी रोचक है कि महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए सरकारी कर्मचारी आक्रोशित हैं। लोकसभा में भी इस मुद्दे की गूंज सुनी गई। महंगाई भत्ते पर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसदों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+