Independence Day 2023 : दूसरे कार्यकाल के आखिरी संबोधन में PM मोदी ने पहना खास साफा, जानिए खासियत

Independence Day 2023: आज पूरा देश शान से अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लाल किले की प्राचीर से मंगलवार को लगातार 10वीं बार पीएम नरेंद्र मोदी ने 'ध्वजारोहण' करके राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने तिरंगे के नीचे अपने दस साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और ये ऐलान भी कर दिया कि 'अगले बरस वो फिर से लाल किले से ही राष्ट्र को संबोधित करेंगे और देश की उपलब्धियां गिनाएंगे।'

Independence Day 2023

15 अगस्त पर पीएम मोदी का भाषण जहां हमेशा चर्चा के केंद्र में होता है, वहीं दूसरी ओर उनका लुक भी आकर्षण के घेरे में होता है। हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी के साफे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। पीएम मोदी आज के भाषण में राजस्थानी साफा पहने नजर आए, जिसमें लाल, पीले ,गुलाबी, हरे बहुत सारे चटक रंग थे, ये पारंपरिक राजस्थानी 'बंधनी' पगड़ी थी, जो कि बेहद ही खास मौकों पर ही पहनी जाती है।

PM मोदी का लुक लोगों के बीच में चर्चा का केंद्र

पीएम मोदी ने आज इसे कॉलर वाले सफेद कुर्ते , चूड़ीदार और वी जैकेट वाले जैकेट के साथ कैरी किया था। हमेशा की तरह इस बार भी उनका लुक लोगों के बीच में चर्चा का केंद्र बन गया है। जहां कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे आने वाले राजस्थान चुनाव से जोड़ कर देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाए पीएम मोदी

कुछ लोगों का कहना है कि इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान के चुनाव के मद्देनजर लोगों को आकर्षित करने के लिए पीएम मोदी ने राजस्थानी साफा बांधां है। फिलहाल जो भी हो सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री अपने भाषण और लुक दोनों की वजह से छाए हुए हैं।

साल 2014 में भी पहनी थी राजस्थानी पगड़ी

पीएम मोदी का साफा हर साल चर्चा के केंद्र में रहता है। पिछले स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पीएम मोदी ने तिरंगे वाला धारीदार साफा पहना था। तो वहीं साल 2014 में जब पीएम मोदी ने पहली बार देश को लालकिले से संबोधित किया था तो उन्होंने जोधपुरी बंधेज साफा पहना था और इस बार भी उन्होंने राजस्थान का ही साफा चुना है।

2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज लालकिले की प्राचीर से कई बड़े ऐलान किए हैं, उन्होंने कहा कि वो गारंटी देते हैं कि अगले 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार, परिवारवाद-तुष्टिकरण खत्म करने की अपील की और यही नहीं उन्होंने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य भी आज राष्ट्र के समक्ष रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+