75 साल के बूढ़े को हुआ 70 साल की महिला से प्यार, लेकर पहुंचा बारात

75 साल के बूढ़े को हुआ 70 साल की महिला से प्यार, लेकर पहुंचा बारात

नई दिल्ली। कहा जाता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती ये बात छत्तीसगढ़ में तब सच साबित हो गई जब 75 साल के रतिया राम बारात लेकर 70 साल की जिमनाबारी के घर पहुंचे। दोनों की बाकयादा धूमधाम से शादी हुई और रतियाराम दुल्हन के विदा करा अपने घर आए। शादी पूरे एरिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Recommended Video

      75 year old man ties knot with 70 year old women in Chhattisgarh । वनइंडिया हिंदी
      75 साल के बूढ़े को हुआ 70 साल की महिला से प्यार, लेकर पहुंचा बारात

      छत्तीसगढ़ के जयपुर में 16 अगस्त को हुई इस शादी में क्षेत्र के नेता भी पहुंचे। इसमें जसपुर के पूर्व विधायर जगेश्वर राम भी शामिल थे, वहीं शादी में सरपंच ललित नागेश ने भी मेहमानों की आवभगत की। फेरों में गांव के बूढ़ों से लकर बच्चे तक शामिल हुए।

      75 year old man marriage with 70 year old woman in chhattisgarh

      शादी में मिले और प्यार चढ़ा परवान
      गांव के लोगों ने बताया कि रतिया राम और जिमना बीते काफी दिन से अकेले थे। रतिया की पत्नी की मौत काफी पहले हो गई थी लेकिन 10 साल पहले बेटे की मौत ने उन्हें बिल्कुल अकेला कर दिया। वहीं जिमना की जिंदगी में भी पति की मौत के बाद सालों से अकेलापन था। कुछ दिनों पहले एक शादी में दोनों मिले तो उन्हें लगा कि दोनों की कहानी मिलती-जुलती ही है, ऐसे में क्यों ना इस अकेलेपन में दोनों एक-दूसरे का सहारा बनें। दोनों ने इस बाबत परिजनों और गांव के लोगों को बताया तो सभी चौंके जरूर लेकिन इसके लिए तैयार हो गए। इसके बाद 16 अगस्त को गांव और आसपास के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+