Republic Day Parade 2023: VIP सीटों में कटौती, जनता के लिए 32000 सीटें अलॉट
कोविड के मद्देनजर जनता के लिए अनुमत एक लाख सीटों से सीटों की संख्या घटाकर 45,000 कर दी गई है, जिसमें से 32 हजार सीटें आम लोगों के लिए अलॉट की गई है।

74th Republic Day Parade 2023: पूरा देश 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हर बार की तरह इस बार भी भव्य समारोह के जरिए गणतंत्र का जश्न मनाने का तैयारियां शुरू हो चुकी है। लोकतंत्र के त्योहार को मनाने के लिए नए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कर्तव्य पथ पर 50 विमान हिस्सा लेंगे। जिसमें नौसेना का आईएल-38 भी शामिल होगा। लेकिन इस बार वीआईपी सीटों में कटौती की गई है। साथ ही जनता के लिए 32 हजार सीट ही अलॉट की गई है।
बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनभागीदारी के दृष्टिकोण को दर्शाते हुए समारोहों की योजना बनाई गई है। कोविड के मद्देनजर जनता के लिए अनुमत एक लाख सीटों से सीटों की संख्या घटाकर 45,000 कर दी गई है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार वीआईपी सीटों की संख्या में काफी कटौती की गई है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार कर्तव्य पथ पर सीटिंग प्लान में सीटों की संख्या घटाकर 45,000 कर दी गई है। इन सीटों में से 32,000 सीटें इस साल आम जनता के लिए उपलब्ध होंगी, बीटिंग रिट्रीट में कुल सीटों की 10% सीटें ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर पारंपरिक मार्च पास्ट शामिल है, जिसमें सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा एक भव्य परेड की जाती है। इसके अलावा राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की झांकियां का प्रदर्शन; बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन; विजय चौक और पीएम की एनसीसी रैली में बीटिंग द रिट्रीट समारोह के अलावा कलाबाजी मोटरसाइकिल की सवारी और एक फ्लाई-पास्ट होगी। गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी (नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती) से शुरू होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications