देहरादून में पीएम मोदी के योग कार्यक्रम में 73 वर्षीय महिला की मौत
Recommended Video

नई दिल्ली। देहरादून में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 73 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। महिला की मृत्यु देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में हुई है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ योग के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। वृद्ध महिला का नाम सुधा मिश्रा था, जो योग करने के दौरान कार्यक्रम स्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

एसपी प्रदीप राए ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की सुविधा थी, महिला के बेहोश होने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मौत की वजह सिर्फ डॉक्टर ही बता सकते हैं। एफआरआई में पीएम मोदी ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ योग किया था, जहां यह महिला भी मौजूद थीं। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि योग लोगों को बांटने की जगह जोड़ने का काम करता है।
आपको बता दें कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की चौथा एडिशन धूमधाम से मनाया गया, ना सिर्फ भारत में हर जगह बल्कि दुनियाभर में लोगों योग के जरिए खुद को स्वस्थ्य रखने का संकल्प लिया। पीएम मोदी के कार्यक्रम में कुल 50000 लोग इकट्ठा हुए थे, पीएम के कार्यक्रम के साथ ही देशभर में योग दिवस का जश्न शुरू हुआ और तमाम केंद्रीय मंत्रियों सहित राज्य के मुख्यमंत्रियों ने योग किया।
इसे भी पढ़ें- ऋषिकेश में अब नहीं होगी राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लगाई रोक












Click it and Unblock the Notifications