Survey:71% बिहारी मानते हैं लालू को विलेन, नीतीश का NDA में जाना सही

बिहार के 74% लोगों का मानना है कि लालू प्रसाद यादव महागठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार हैं जबकी 24% लोग नीतीश कुमार महागठबंधन के टूटने के लिए जिम्मेदार मानते हैं।

नई दिल्ली। बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाए जाने को लेकर ABP न्यूज-CVoter ने सर्वे किया है। सर्वे में 74% लोगों ने लालू यादव और 24% लोगों ने नीतीश कुमार महागठबंधन टूटने को लेकर जिम्मेदार माना है।

Survey:71% बिहारी मानते हैं लालू को विलेन, नीतीश का NDA में जाना सही

Recommended Video

    Nitish Kumar patches up with Narendra Modi : Tavleen Singh speaks | वनइंडिया हिंदी

    ABP न्यूज ने C-वोटर के साथ मिलकर किए गए सर्वे में 1071 लोगों ने हिस्सा लिया है जिसमें कई बड़े तथ्य सामने आए हैं। बिहार के 71% लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ जाकर सही किया। साथ ही ज्यादातर लोगों ने लालू यादव को महागठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार माना है।

    बिहार के 74% लोगों का मानना है कि लालू प्रसाद यादव महागठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार हैं जबकी 24% लोग नीतीश कुमार महागठबंधन के टूटने के लिए जिम्मेदार मानते हैं। सर्वे के दौरान बिहार के 62% लोगों का मानना था कि नीतीश कुमार ने दोबारा चुनाव में ना जा कर सही किया। वहीं बिहार की 55% जनता का मानना है कि लालू यादव पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।

    ABP न्यूज-CVoter के सर्वे में जब लोगों से ये पूछा गया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में आप किसे वोट देंगे तो कांग्रेस के 20%, बीजेपी के 80.4%, आरजेडी के 12.2%, जेडीयू के 62.8% और अन्य 34.1 % समर्थक बीजेपी-नीतीश गठबंधन को 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट देने की बात स्वीकार कर रहे हैं। अर्थात करीब 55 % लोग बीजेपी-नीतीश को 2019 में वोट देंगे। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के 60%, बीजेपी के 13%, आरजेडी के 65.6%, जेडीयू के 22.7% और अन्य 17.7 % समर्थक आरजेडी-कांग्रेस को अपना मत देने की बात कह रहे हैं। यानि करीब 28.2% वोट 2019 में आरजेडी-कांग्रेस को मिलता दिख रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+