70 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की पत्नी का किया मर्डर, फिर खुद फंदे पर झूला

70 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की पत्नी को मारा, फिर खुद फंदे पर झूला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में 70 साल के शख्स ने अपने से आधी उम्र की पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद बुजुर्ग ने खुद भी कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुजुर्ग की पहचान मानक चंद के तौर पर हुई है। मानकचंद की पत्नी की सात साल पहले मौत हो गई थी, जिसके साढ़े छह साल बाद करीब छह महीने पहले उन्होंने लक्ष्मी नाम की महिला से दूसरी शादी की थी।

रात में हुआ झगड़ा, सुबह मिली लाश

रात में हुआ झगड़ा, सुबह मिली लाश

शादी के कुछ समय बाद ही मानकचंद के पत्नी से संबंध खराब होने लगे थे। बुधवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने सुलह करा दी थी और दोनों सोने चले गए थे। गुरुवार सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि पत्नी की लाश नीचे पड़ी थी और मानकचंद फंदे से लटका हुआ था। महिला का सिर फटा हुआ था और चोट के निशान थे, जिससे लग रहा है कि उसकी पीटकर हत्या की गई। पुलिस पहली नजर में मान रही है कि मानकतचंद ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की है।

 प्रोपर्टी को लेकर था झगड़ा

प्रोपर्टी को लेकर था झगड़ा

मानक चंद बेदी अपने तीन बेटों के साथ बलदेव पार्क में रहते थे। ग्राउंड फ्लोर पर मानकचंद रहते थे। तीनों बेटे पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर अपने-अपने परिवार के साथ रहते थे। मानक चंद प्रॉपर्टी डीलर थे। बताया जाता है कि लक्ष्मी मानकचंद से मकान को अपने नाम कराने को कह रही थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ था।

क्या कह रही पुलिस

क्या कह रही पुलिस

डीसीपी मेघना यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी भी बाहरी शख्स का हाथ नहीं लग रहा है। दरवाजा तोड़ने और लूटपाट के सबूत भी नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी कोई शक नहीं जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+