बॉर्डर पर "मूंह सूंघवा पुलिस" की गिरफ्त में आये 70 लोग

पटना। बिहार में शराब बंदी के बाद राज्य के अंदर जितनी मुस्तैदी है, उतनी ही मुस्तैदी बॉर्डर पर भी है, क्योंकि शराब पीने के लिये बिहार के लोग बॉर्डर पार जाते हैं। बिहार पुलिस ने विशेष अभ‍ियान चलाते हुए ऐसे 70 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि सरहद पार से आने वाले एक-एक व्यक्त‍ि का मुंह पुलिसवाले सूंघते हैं।

पढ़ें- फेवी क्विक जैसे पदार्थों से ले रहें हैं नशा

Liquor Ban

रौताहट जिले के पुलिस इंस्पेक्टर ने नेपाल बॉर्डर पर विशेष अभ‍ियान चलाया और सरहद पर बने पब, शराब की दुकानों से पिछले डेढ़ महीने में 70 लोगों को गिरफ्तार किया। असल में बिहार के लोगों को जब शराब पीने की इच्छा होती है, तो वे नेपाल जाते हैं, या फिर पड़ोसी राज्य में। लेकिन अगर पुलिस के हत्थे चढ़ गये तो 1000 रुपए का जुर्माना देना पड़ता है।

बिहार पुलिस का नया नाम

बिहार में पुलिस को कई नामों से जाना जाता है। कई लोग पुलिस को देखते ही साहब तो कई मामा, पांडू, बाबू साहब, आदि नामों से संबोधित करते हैं। लेकिन कुछ दिन से बिहार पुलिस को "मुंह सूंघवा" के नाम से पुकारा जा रहा है। मुंह सूंघवा पुलिस को देखते ही लोग अपना रास्ता बदल देते हैं।

लोगों के जेहन में इस मुंह सूंघवा पुलिस के खौफ नहीं बल्कि आदत से कन्नी काटते नजर आते हैं। यह कब ,कहां किसको, किस वक्त बेइज्जत कर दे इसका अंदाजा किसी को नहीं होता है।आपको बताते चलें कि सुबह में जब से शराब बंदी लागू हुई है तब से पुलिस के नामों में इस मुंह सूंघवा पुलिस का भी नाम जुड़ गया है।

शराबबंदी के बाद से ज्यादा चौकन्नी हुई पुलिस

उल्लेखनीय है कि सूबे में शराबबंदी के बाद पुलिस बेहद चौकन्नी हो गई है। वही शराब पीकर बाहर से आने वाले लोगों का जांच करने और पता लगाने के लिए सरकार ने पुलिस के सभी महत्वपूर्ण जगहों पर ब्रेथ एनालाइजर का सुविधा दी गई है। पर कुछ जगह अभी भी ब्रेथ एनालाइजर की सुविधा नहीं दी गई है। ऐसे में पुलिसवालों को लोगों का मुंह सूंघना पड़ता है।

वहीं मुंह सूंघने के बाद अगर इनको किसी भी तरह का शक होता है, तो अपने आला अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें मामले की जानकारी देते हैं। तथा ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच की जाती है। हलाकि इस मुंह सूंघवा पुलिस का डर तो सूबे के लोगों में बना हुआ रहता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

पिछले कुछ दिनों से बिहार इस मुंह सूंघवा पुलिस की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हलाकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह तस्वीर कहां की है। हलाकि इसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है की यह तस्वीर बॉर्डर इलाके की है। जहां पुलिस को भरपूर मात्रा में ब्रेथ एनालाइजर की सुविधा नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+