पिता का हुआ एक्सीडेंट तो 7 साल का बच्चा Zomato से करने लगा फूड डिलीवरी, अब कंपनी ने खोला दिल

नई दिल्ली, 04 अगस्त: जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी बॉय से जुड़ी कई इंस्पायर करने वाली स्टोरी आपने देखी और सुनी होंगी। लेकिन आज हम आपको एक दुखद लेकिन प्रेरक किस्से से रूबरू कराने जा रहे हैं। इस किस्से का हीरो सात साल का बच्चा है। जिसके पिता भी एक डिलीवरी बॉय हैं। 7 वर्षीय स्कूली लड़का अपने पिता के एक्सीडेंट के बाद खुद जोमैटो डिलीवरी एजेंट बन गया। वह रात 11 बजे तक साइकिल से ग्राहकों तक खाना पहुंचाने का काम करता है।

सोशल मीडिया पर स्टोरी हुई वायरल

सोशल मीडिया पर स्टोरी हुई वायरल

इस सात साल के लड़के की कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस लड़के की इमोशनल कर देने वाली स्टोरी राहुल मित्तल नाम के यूजर ने शेयर की है। राहुल मित्तल द्वारा साझा किए गए ट्विटर थ्रेड में बताया गया है कि, लड़का दिन में स्कूल जाता है और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए रात में खाना डिलीवर करता है। मित्तल द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्हें नाबालिग लड़के के साथ बातचीत करते हुए सुना जा सकता है।

लड़के ने बताया क्यों करना पड़ रहा है ये काम

लड़के ने बताया क्यों करना पड़ रहा है ये काम

राहुल ने बताया कि, यह 7 साल का लड़का अपने पिता की नौकरी कर रहा है क्योंकि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। लड़का सुबह स्कूल जाता है और 6 बजे के बाद वह जोमैटो के लिए डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। हमें इस लड़के को ऊर्जा को देने की जरूरत है। हमें इस लड़के की ऊर्जा को प्रेरित करने और उसके पिता की मदद करने की आवश्यकता है।

लोग ने ऑफर की मदद

वीडियो में दिख रहा है कि, एक हाथ में चॉकलेट और दूसरे हाथ में फोन लिए हुए लड़के ने बताया कि वह खाना पहुंचाने के लिए शाम 6 बजे से 11 बजे तक घर-घर साइकिल से जाता है। ट्विटर पर वीडियो को 32,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने युवा लड़के के साहस की सराहना की है। कई लोगों उसे इस स्थिति में देख दुख जता रहे हैं।

जोमैटो ने बच्चे के पिता की मदद की

जोमैटो ने बच्चे के पिता की मदद की

राहुल मित्तल द्वारा ये स्टोरी शेयर किए जाने के बाद जोमैटो केयर ने इस पर रिप्लाई किया है। जोमैटे ने यूजर्स से उस बच्चे के पिता की आई और जानकारी मांगी है। इसके बाद जोमैटो ने उस बच्चे के पिता की आई फ्रीज कर दी है। राहुल मित्तल ने आज अपने ट्विटर से जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि, लड़के के मुताबिक जोमैटो ने उसके पिता की आईडी फ्रीज कर दी है। अब उनके पास कोई काम नहीं है। जोमैटो की ओर से उन्हें आर्थिक रूप से भी मदद की है। जब लड़के पिता ठीक हो जाएंगे तब उनकी आईडी को अनफ्रीज कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+