J&K: 36 घंटे के भीतर कश्मीर में 7 घुसपैठिए और जैश के चार आतंकी मारे गए

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सेना ने घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर दिया है। सेना की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि शनिवार को बॉर्डर एक्शन टीम ने पाकिस्तान सेना की तरह से जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के स्पेशल सर्विसेज ग्रुप के पांच से सात आतंकी जोकि घुसपैठ की नाकाम कोशिश कर रहे थे, उन्हें मार गिराया गया है। यह ऑपरेशन 31 जुलाई को शुरू हुआ था।

army

वहीं इन सब के बीच पाकिस्तान सेना की ओर से भारतीय सेना के दावे को खारिज कर दिया गया है। पाक का दावा है कि भारत ने आम नागरिको को निशाना बनाने की कोशिश की है। घुसपैठ की इस कोशिश के बारे में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारी तरफ एलओसी पर चार शव देखे गए हैं, लेकिन यहां लगातार फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तान एलओसी पार आतंकियों को भेजने की कोशिश कर रहा है और वह अमरनाथ यात्रियो पर हमला करने की फिराक में हैं, जिससे कि घाटी में तनाव बढ़ सके। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में घाटी में सेना की आमद को बढ़ा दिया गया है।

सेना ने कहा कि पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकियों को भेजने की हर संभव कोशिश कर रहा है, वह जैश ए मोहम्मद और अन्य आतंकी संगठन के आतंकियों को भेजने की कोशिश कर रहा है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार 200-250 आतंकी लॉन्च पैड पर एलओसी के पास हैं जोकि घुसपैठ की कोशिश में हैं, वह मौजूदा धुंध का फायदा उठाकर सीमा के भीतर घुसना चाहते हैं, उन्हें पाकिस्तान की सेना कवर फायर भी दे रही है। बता दें कि पाक सेना की ओर से घुसपैठ की कोशिश में मदद का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+