इन 7 फीचर्स की वजह से खरीदना चाहिए आपको ये स्मार्टफोन
नई दिल्ली। ओप्पो ने 26 मार्च, 2018 को अपने नया फ्लैगशिप मोबाइल OPPO F7 से पर्दा उठाकर हम सबकी उत्सुकता को बढ़ा दिया है। इस मोबाइल में बेहतरीन स्टेट ऑफ आर्ट इंडस्ट्रियल डिजाइन के साथ ही नॉच स्क्रीन और आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस वाले एप्लीकेशन का एक समूह है जो इसे सभी स्मार्टफोन से अलग करता है। साथ ही अगर ओप्पो F7 के कैमरे की बात की जाए तो हमेशा की तरह अपनी क्षमताओं को ओप्पो ने एक बार फिर से साबित किया है कि उसे क्यों स्मार्टफोन इंडस्ट्री में सेल्फी कैमरे के एक्सपर्ट और अगुआ के रूप में देखा जाता है। तो आइए 7 प्वाइंट में देखते हैं कि आखिर OPPO F7 में ऐसा क्या खास है जो इसे अब तक का दुनिया का बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन बनाता है साथ ही इसके खास फीचर्स की भी करेंगे पड़ताल।

1. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से लैस सेल्फी कैमरा
ओप्पो को शुरूआत से ही स्मार्टफोन इंडस्ट्री में सेल्फी कैमरे में नए प्रयोग के लिए जाना जाता है। साल 2017 में ओप्पो ने पहली बार AI से लैस सेल्फी कैमरा लॉन्च किया था। AI तकनीक खुद से ही इमेज की सभी पैरामीटर को समझकर उसमें जरूरी ब्यूीफिकेशन फिल्टर जोड़ देती है जिससे कि आपको एक बेहतर सेल्फी तस्वीर मिले।
ओप्पो ने एक बार फिर से सेल्फी कैमरे को मानक को बढ़ाते हुए OPPO F7 में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है जो कि रियल टाइम एचडीआर तकनीक से लैस है। साथ ही सेल्फी कैमरे में मौजूद AI Beauty 2.0 तकनीक हर चेहरे को अलग से और काफी स्मार्ट तरीके से उसकी खूबसूरती बढ़ा सकता है। यहां तक कि ग्रुप सेल्फी में भी ये तकनीक लड़के और लड़कियों के चेहरे को पहचान कर उनमें अंतर कर लेती है और तस्वीर को खूबसूरत बनाती है।

आप अपनी तस्वीर को किस तरह एडिट करते हैं, कौन से फिल्टर लगाते हैं, ये सब भी AI तकनीक अपने एल्गोर्थिम से तुरंत समझ लेती है और अगली बार आपके फोटो को उसी तरीके से एडजस्ट कर देती है। AI तकनीक स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है इसका अंदाजा आपको OPPO F7 फोन से ही लग सकता है।
2. सुपर फुल स्क्रीन
ओप्पो अपने इस फ्लैगशिप मोबाइल OPPO म के जरिए बहुत सारी ऐसी चीजें यूजर्स को दे रहा है जो कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहली बार है। सुपर फुल स्क्रीन ऐसा ही एक फीचर है। ओप्पो अपने F7 मोबाइल के साथ इंडस्ट्री का पहला 6.2 इंच की फुल एचडी, सुपर फुल स्क्रीन वाला नॉच स्क्रीन डिवाइस लॉन्च किया है। इसका मतलब ये है कि इस मोबाइल में आपको गेम खेलने पर या इस पर पढ़ने के दौरान एक बड़े स्क्रीन के जैसा विविध और शानदार अनुभव मिलेगा।
3. AI तकनीक से बेहतर फोटो मैनेजमेंट
ओप्पो F7 मोबाइल में मौजूद AI तकनीक सभी तस्वीरों में मौजूद चेहरों, जगहों और सीन को पहचान उसके आधार पर आपके फोन में एल्बम बना देता है जिससे की आपको तस्वीर ढूढ़ते समय काफी सहूलियत मिलती है। साथ ही AI तकनीक में मौजूद फीचर की मदद से आप स्क्रीमन को दो भाग में बांट सकते है जहां आप अपने फेवरेट ऐप रख सकते है। साथ ही AI तकनीक आपके ईमेल और एसएमएस में से जरूरी संदेश जैसे- कोई मीटिग, आपकी यात्रा का प्लान, मूवी टिकट या फिर किसी सामान के आनलाइन आर्डर पर उसकी डिलवरी से जुड़े मेल को अलग कर देता है और आपको सही समय पर उसकी याद दिलाता है।
4. फोटोग्राफर्स के लिए शानदार फीचर्स
अगर आपकी भी तस्वीरों को कैमरे में कैद की दिलचस्पी है तो ओप्पो F7 मोबाइल आपके लिए एक जरूरी मोबाइल साबित हो सकता है। F7 में कई ऐसे शानदार फीचर हैं जो यूजर्स को उसका खुद का ब्यूटी आर्टिस्ट बना सकती है। ऐसा ही एक फीटर है कवर शाट फीचर। कवर शाट फीचर का इस्तेमाल करके आप किसी भी सेल्फी में कलर, सैचुरेश, बैकग्राउंड कलर आदि को बदल कर उसके एक शानदार तस्वीर में बदल सकते हैं। इसके अलावा इसमें AR स्टिकर भी मौजूद है जो कि स्नैपचैट फिल्टर की तरह काम करता है। ये फीचर यूजर्स की सेल्फी को क्यूट रैबिट या किसी मूवी स्टार की तरफ बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर करने लाने बनाएंगे।

5.सटीक इंडस्ट्रियल डिजाइन
F7 अपने सटीक मोबाइल डिजाइन की वजह से इंजीनियरिंग की दुनिया में पहले ही एक स्टैंडर्ड सेट कर चुका है। भारत के लाखों यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए ओप्पो ने अपने F7 मोबाइल को तीन अलग अलग रंगों में लॉन्च किया है। ये रंग है- सोलर रेड, मूनलाइट सिल्वर और स्टैरी ब्लू। आप अपने व्यक्तित्व के हिसाब से इनमें से कोई भी एक रंग चुन सकते हैं।
6. बेहतर ऑपरेंटिंग सिस्टम
ओप्पो ने F7 स्मार्टफोन को एंड्रायड 8.1 पर आधारित कलर ओएस 5. ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया है। इसकी वजह से इस बार आपको स्मार्टफोन को चलाते हुए एक बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा। AI तकनीक की मदद से F7 स्मार्टफोन सिर्फ 0.08 सेकेंड में अनलॉक हो जाता है। साथ ही इसमें एक सेफ बॉक्स फंक्शन भी है जो आपके एप और फाइल पर नजर रखता है और आपके प्राइवेट मैसेज को थर्ड पार्टी एप से सुरक्षिक रखता है।
7. मजबूत हार्डवेयर
ओप्पो अपने सॉफ्टवेयर पर जितना मेहनत करता है वो उतना ही अपने हार्डवेयर की क्षमताओं को बढ़ाने पर भी निवेश करता है। ओप्पो F7 स्मार्टफोन 64-बिट 4GB ओक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता हैं। इसकी तीन मेमोरी स्लॉट हैं जिससे फोन की मेमोरी को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही फोन में दो 4G Volte कार्ड स्लॉट है जिससे यूजर्स दोनों सिम कार्ड स्लॉट में 4G सिम का यूज कर सकता है। साथ ही अगर आप इसके एक सिम में 4जी फोन कॉल पर कनेक्ट हैं तो भी आप अपने दूसरे सिम के 4G कनेक्शन की मदद से गेम खले सकते हैं। क्या ये कमाल नहीं है?

तो अगर आप इस सीजन स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं या फिर अपने किसी करीबी को स्मार्टफोन गिफ्ट करने का प्लान कर रहे हैं तो ओप्पो F7 की इस विस्तार और गहराई से रिव्यू ने आपके मन ये स्पष्ट कर दिया होगा कि आपको क्यों ओप्पो F7 के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि बिना किसी शक के ओप्पो F7 की खरीददारी इस सीजन की सबसे स्मार्ट खरीददारी है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications