एडवेंचर ट्रिप पर अंडमान आए अमेरिकी नागरिक की हत्‍या, बाहरी दुनिया से अलग सेंटीनेलिस जनजाति के 7 लोग गिरफ्तार

पोर्ट ब्‍लेयर। भारत घूमने आए एक अमेरिकी नागरिकी की हत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी पर्यटक अंडमान घूमने आया था। हालांकि अभी सातों आरोपियों की पहचान सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि ये सभी सेंटिनेलिस जनजातीय समुदाय से हैं। सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी नागरिक जॉन स्थानीय मछुआरों की मदद से पांच दिन पहले सेंटीनेलिस समुदाय के लोगों से मिलने पहुंचा था लेकिन वापस नहीं लौटा।

एडवेंचर ट्रिप पर अंडमान आए अमेरिकी नागरिक की हत्‍या, बाहरी दुनिया से अलग सेंटीनेलिस जनजाति के 7 लोग गिरफ्तार

बाद में स्थानीय मछुआरों की मदद से उसका शव बरामद हुआ। आपको बता दें कि सेंटिनेलिस एक जनजातीय समुदाय है जो दक्षिण अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप में रहता है। उन्होंने बाहरी दुनिया से अपना संपर्क काट रखा है। बाहरी दुनिया के किसी भी शख्‍स को अपने समाज व क्षेत्र में पाकर ये इसे घुसपैठ के रूप में देखते हैं और अक्‍सर उन पर हमला कर देते हैं।

इस जनजाति में अभी तक खोती-बाड़ी या आग उत्‍पादन नहीं देखा गया है। इनकी भाषा भी अलग है, जिसे पास में ही जारवा जनजातीय समुदाय के लोग भी नहीं समझ पाते। ये आम तौर पर शिकार व मछलियां पकड़ कर अपना जीवन-यापन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+