अभिनेत्री उशोशी सेनगुप्ता के साथ मारपीट के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। वर्ष 2010 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली उशोशी सेन गुप्ता के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को उशोशी से का साथ मारपीट और शोषण के आरोप में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उशोशी ने इस बाबत पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी कैब के ड्राइवर और उनके साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और इसकी जांच शुरू की थी।

फेसबुक पोस्ट पर बताई आपबीती

फेसबुक पोस्ट पर बताई आपबीती

उशोशी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी आप बीती बताई थी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि सोमवार रात को जब वो अपनी दोस्त के साथ काम से घर लौट रही थीं तो लड़कों के एक ग्रुप ने उनकी कार को रोक लिया। उनके साथ बदतमीजी की गई, ड्राइवर को पीटा गया और कार में भी तोड़फोड़ की गई। फेसबुक पर पूरा वाकया लिखने के साथ-साथ उशोशी ने घटना के फोटो और वीडियो भी शेयर किया है।

देर रात की घटना

देर रात की घटना

फेसबुक पोस्ट में उशोशी ने लिखा था कि रात करीब 11:40 पर अपना काम खत्म करने के बाद जेडब्ल्यू मैरियट कोलकाता से घर जाने के लिए मैंने एक उबर ली। मेरी दोस्त भी मेरे साथ थी, हम एलीगिन की ओर जाने के लिए जब बाएं मुड़ रहे थे तभी बाइक पर कुछ लड़के आए और कार से टकरा गए। इस पर उन्होंने बाइक रोकी और चिल्लाने शुरू कर दिया। तकरीबन 15 लड़कों ने मेरी कैब को रोका था और उन्होंने ड्राइवर को खींच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। मैंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया।

पुलिस से दर्ज कराई शिकायत

पुलिस से दर्ज कराई शिकायत

उशोशी ने बताया कि इसी दौरान मुझे एक पुलिस अधिकारी दिखा तो मैं दौड़कर उसके पास पहुंची और लड़को को रोकने की मांग की। इस पर उन्होंने मुझे बताया कि यह उनके अधीन नहीं है बल्कि भवानीपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में है। मैंने बहुत कहा तो पुलिस आई और लड़कों को पकड़ा लेकिन लड़कों ने पुलिस अधिकारियों को धक्का दिया और भाग गए। इसके बाद भवानीपुर पुलिस स्टेशन से दो अधिकारी आए, तब तक 12 बज चुके थे। मैंने ड्राइवर से मुझे और मेरे सहकर्मी को घर छोड़ने को कहा और सुबह पुलिस स्टेशन चलने का फैसला किया

पीछा किया

मामला यहीं नहीं रुका जब उशोशी वापस जा रही थीं तो लड़कों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जब मैं अपनी दोस्त को ड्रॉप कर रही थी तो तीन बाइक पर छह लड़कों ने आकर हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी।मुझे बाहर खींच लिया और वीडियो डिलीट करने लिए मेरे फोन को तोड़ने की कोशिश की। मैं चिल्लाई तो आसपास के लोग आए, जिसके बाद वो वहां से गए। इसके बाद मैंने अपने पिता और अपनी बहन को बुलाया और उनके साथ घर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+