कोहरे की वजह से 7 फ्लाइटें कैसिंल, 94 फ्लाइटें लेट
कोहरे की वजह से विमान सेवा पर असर पड़ा है। धुंध की वजह से 7 फ्लाइटें रद्द कर दी गई है, जबकि 94 फ्लाइटें लेट चल रही है।
नई दिल्ली। देर से ही सही सर्दी आ गई है। ठिठुरन के साथ-साथ कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होती जा रही है। जिसका असर यातायात पर पड़ रहा है। धुंध की वजह से कम हो रही दृष्यता के कारण विमान सेवा बाधित हो रही है। आज कोहरे की वजह से दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से 7 फ्लाइटें कैंसिल हो गई, जबकि 94 फ्लाइटें लेट से उड़ी।

दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर लगातार कोहरा की वजह से विमान सेवा प्रभावित हो रही है। खराब मौसम के कारण टेकऑफ और लैडिंग में समस्या आ रही है। जिसकी वजह से आज 94 उड़ानों में देर हुई। बाहर से आने वाली 88 उड़ानों में भी विभिन्न कारणों से देरी हुई। विमान सेवा के साथ-साथ रेल सेवा में भी लगातार दिक्कतें आ रही है। कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट चल रही हैं। जबकि कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications