ओडिशा में सड़क हादसे में 7 की मौत, देवी त्रारिणी के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी

ओडिशा के क्योंझर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना घाटगांव इलाके में बालीजोडी गांव के पास नेशनल हाईवे-20 पर हुई। पुदामारी गांव के 20 लोग देवी त्रारिणी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल पांच लोगों को क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि अन्य तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ। दुर्घटना जिस जगह पर हुई वो देवी त्रारिणी मंदिर से महज तीन किमी दूरी पर है। हादसे के बाद स्थनीय लोगों में सनसनी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Road Accident

कुछ महीने पहले भी ओडिशा के गंजम जिले में हुए सड़क हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी। जून 2023 में गंजम जिले में दो बसों की टक्कर हो गई थी जिसमें लगभग 12 लोग मारे गए थे जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सीएम ने सभी मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

यह देखें: चाइना में निमोनिया के कहर के बीच ओडिशा भविष्य की महामारियों के लिए पब्लिक हेल्‍थ लैबों को मजबूत करने में जुटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+