मुंबई में लोकल ट्रेन के 7 डिब्‍बे पटरी से उतरे, कोई जख्‍मी नहीं

मुंबई। मुंबई में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन पर उस वक्‍त ब्रेक लग या जब विले पार्ले और अंधेरी स्‍टेशन के बीच एक लोकल ट्रेन के 7 डिब्‍बे पटरी से उतर गये। हालांकि इस हादसे में कोई जख्‍मी नहीं हुआ लेकिन दक्षिण मुंबई में चर्चगेट एवं विरार के बीच रेलवे यातायात प्रभावित हो गया।

7 coaches of Mumbai local train derail, thousands affected
जानकारी के मुताबिक लोकल ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण ओवर स्पीड हो सकता है। रेलवे के अफसरों की मानें तो जिस जगह हादसा हुआ है, वहां पिछले कुछ दिन से ट्रैक की मरम्मत चल रही थी और ड्राइवर को स्पीड 20 KMPH रखने की हिदायत दी गई थी।

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और रेलव जल्‍द इस रूट को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। उल्‍लेखनीय है कि महज 24 घंटों में लोकल के साथ हादसे का यह दूसरा मामला है. इससे पहले हार्बर लाइन पर भी ट्रेन के डिब्‍बे पटरी से उतर गए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+