पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्यों के शव मिले, मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल

पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 लोगों का मिला शव, मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने इन लोगों के शव दौंड तहसील स्थित यावत गांव मे भीमा नदी के किनारे बरामद किए हैं।

pune

महाराष्ट्र के पुणे में एक ही परिवार के सात सदस्यों का शव नदी के किनारे से बरामद किया गया है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि किसी भी शव पर चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, लेकिन हम हर एंगल से इस मामले की जांच कर रहे हैं। मरने वालों में दंपती, उनकी बेटी, दामाद और तीन नाती-पोते शामिल हैं। पुलिस ने ये शव दौंड स्थित भीमा नदी के किनारे बरामद किए हैं। चार शव 18-21 जनवरी के बीच पाए गए हैं जबकि 3 शव मंगलवार को मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने एक्सिडेंटल मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनके खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इन लोगों के शव दौंड तहसील स्थित यावत गांव मे भीमा नदी के किनारे बरामद किए हैं। यह जगह पुणे से 45 किलोमीटर दूर है। सभी शव एक ही परिवार के हैं। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी शव एक दूसरे से 200-300 मीटर दूर पाए गए हैं। मौत की क्या वजह है और किन परिस्थितियों में इन लोगों की मौत हुई है, यह जांच का विषय है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इसमे हत्या की साजिश हो सकती है, किसी ने इन लोगों को नदी में फेंका हो। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+