14 घंटे चली बैठक में भारत की चीन को दो टूक, लद्दाख में अप्रैल वाली पोजीशन पर लौटे चीनी सेना
नई दिल्ली। भारत और चीन में वरिष्ठ सैन्य कमांडर स्तर की छठे दौर की वार्ता सोमवार को हुई है। 14 घंटे तक चली ये बैठक एलएसी के पार मोल्डो में सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई और रात 11 बजे तक जारी रही। बैठक में भारत ने पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले स्थानों से चीनी सैनिकों को हटाए जाने पर जोर दिया है। भारत ने चीन के सामने अप्रैल की स्थिति पूर्वी लद्दाख में कायम करने को कहा है। वहीं चीन ने भारत के सामने पांगोंग झील में सैनिकों के होने का मामला उठाया। चीन ने भारत से कहा है कि पांगोंग झील के दक्षिण से भारतीय सेना हटनी चाहिए।
Recommended Video

बातचीत जारी रखी जाएगी
बैठक के बाद भारत और चीन इस बात को लेकर भी सहमत हुए कि एक दूसरे से बातचीत जारी रखी जाएगी और सभी संभव स्तरों पर बात होगी ताकि किसी तरह के टकराव की स्थिति से बचा जा सके। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई भारतीय सेना की लेह स्थित 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने की। बैठक में पहली बार विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बने।

पांच सूत्री समझौते के तहत बैठकें
भारत-चीन में ये बैठकें सीमा पर टकराव को दूर करने के लिए पांचसूत्री द्विपक्षीय समझौते के क्रियान्वयन को लेकर हो रही हैं। पांच सूत्री समझौते का लक्ष्य तनावपूर्ण गतिरोध को खत्म करना है जिसके तहत सैनिकों को शीघ्र वापस बुलाना, तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों से बचना, सीमा प्रबंधन पर सभी समझौतों और प्रोटोकॉल का पालन करना तथा वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बहाली के लिए कदम उठाना जैसे उपाय शामिल हैं। इससे पहले पांचवें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता दो अगस्त को हुई थी।

दोनों देशों में बना है तनाव
भारत और चीन के बीच करीब पांच महीने से टकराव की स्थित बनी हुई है। लद्दाख में सीमा की स्थिति को लेकर दोनों देशों में तनाव है। इसको लेकर कई बार सेनाएं भी आमने-सामने आईं और झड़पें भी हुई हैं। जून में गलवान में 20 भारतीय सैनिकों की जान भी जा चुकी है। सीमा पर शान्ति बनी रहे और विवाद सुलझ जाए, इसको लेकर बातचीत हो रही है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications