उपराष्ट्रपति ने दिए नेशनल फिल्म अवार्ड, कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस, रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिए। वेंकैया नायडू के हाथों विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला है। रजनीकांत को दादा साहेब अवॉर्ड दिया गया है।
Recommended Video

कंगना को दो फिल्मों के लिए अवार्ड
67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा मार्च 2021 में की गई थी। कोरोना महामारी की वजह से समारोह नहीं हो सका था। ऐसे में अब को विजेताओं को पुसरस्कार दिए गए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को फिल्म मणिकर्णिका और पंगा में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। कंगना को चौथी बार इस पुरस्कार मिला है।

मनोज और धनुष को बेस्ट एक्टर अवार्ड
धनुष और मनोज बाजपेयी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर अवार्ड दिया गया है। मनोज वाजपेयी को फिल्म 'भोसले' और धनुष को तमिल फिल्म 'असुरन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इसके अलावा अन्य अवार्ड की बात करें तो फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक को मिला है। गैर-फीचर फिल्म की श्रेणी में 'एन इंजीनियर ड्रीम' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार जीता है। 'मरक्कर-अराबिक्कदालिन्ते-सिम्हम' को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। आनंदी गोपाल को सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।

रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
स्टार फिल्म एक्टर रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने पर बधाई देता हूं। उन्होंने सिनेमा जगत को 5 दशक दिए हैं। कोई कहेगा वह वेटरन हैं, कोई आइकोनिक कलाकार कहेगा। मैं कहता हूं कि इन 5 दशक ने उनको एक इंडिविजुअल से एक संस्था के रूप में बदला है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications