कोरोना वायरस संक्रमित कर्नाटक के 65 साल के बुजुर्ग की मौत, देश में 18वीं मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को देश में 18वीं मौत हो गई है। कर्नाटक के तुमकुरु के रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तुमकुरु के डिप्टी कमिश्नर डॉ राकेश कुमार ने बताया है कि मृतक ने ट्रेन से 5 मार्च को दिल्ली की यात्रा की थी और 11 मार्च को तुमकुरु लौटे थे। उस ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को ट्रेस किया जा रहा है ताकि उन्हें आइसोलेट किया जा सके। उन्होंने कहा कि रेलवे की सहायत से उनके साथ सफर करने वाले लोगों को खोजने की कोशिश की जा रही है।

65 year old man who had tested positive Coronavirus passes away in Tumakuru Karnataka

शुक्रवार को कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या देश में 700 से ऊपर पहुंच चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल देश में अब तक कोरोना के कुल 724 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 640 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 66 मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 18 लोगों की अब तक कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण को काबू किया जा सके इसके लिए पूरे देश में 21 दिन तक लॉकडाउन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है।

कोरोना वायरस से दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख 33 हजार हो गई है। अब तक दुनिया में 24 हजार लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हो चुकी है। कई देशों में कोरोना बुरी तरह से कहर बरपा रहा है। फ्रांस, अमेरिका, ईरान में लगातार मौतें हो रही हैं। स्पेन में गुरुवार को 718 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+