दिल्ली: रोहणी में चल रहे 2 अवैध हुक्का बार पर पुलिस की छापामारी, 65 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस(coronavirus) के चलते देशभर में कोविड प्रोटोकॉल (covid protocol)लागू है। लोग कई जगहों पर लगातार लोग इसका उल्लंघन किया जा रहा है। दिल्ली (delhi)के रोहिणी इलाके(Rohini) में अवैध तरीके से चलाए जा रहे 2 हुक्का बार (hookah bars)में पुलिस ने कुल 65 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस बार के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों में 26 लोग कस्टमर हैं। घटना 1 जनवरी की बताई जा रही है।

65 Arrested For Partying At 2 illegal Hookah Bars In Delhis Rohini after police raids

रोहिणी जिले के डीसीपी प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक सूचना के बाद 1 जनवरी को पहले रोहिणी सेक्टर 9 के अपटाउन कैफे पर छापा मारा जहां बिना सोशल डिस्टेंसिंग के 22 लोग डांस कर रहे थे और हुक्का पी रहे थे। इसके अलावा 4 लोग हुक्का पिला रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। हुक्का बार के मालिक की पहचान 23 साल के साहिल के तौर पर हुई। इस कैफे से 10 हुक्के भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार किए गए लोगों में 10 महिलाओं और तीन नाबालिगों भी शामिल हैं। छापे में छह स्टाफ सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया था और 12 हुक्का भी जब्त किए गए थे। छापेमारी में हुक्का बार के तीन मालिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस हुक्का बार के 3 मालिकों अमित धनकर, संजय अग्रवाल और प्रदीप सिंघल समेत हुक्का बार में बैठे सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और यहां से 12 हुक्के भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों हुक्का बार अवैध तरीके से चलाकर कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। वहीं दूसरी ओर लखनऊ हजरतगंज इलाके में चल रहा द फॉरेस्ट कैफे में शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान वहां 25 से 30 लोग यहां हुक्का पीते हुए मिले। इसकेबाद एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा ने कैफे के मालिक समेत 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+