'लगन लागी रे' सॉन्ग पर 64 साल की 'देसी दादी' का शानदार डांस, Video ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

नई दिल्ली, 15 सितंबर: कहते हैं कि डांस की कोई उम्र नहीं होती। डांस ही एक ऐसी चीज है जो बड़ों को बच्चा और बच्चों को बड़ा कर देता है। इसलिए तो मौजूदा वक्त में डांस की दीवानगी ना सिर्फ यूथ में ही नहीं बल्कि बड़े-बुजुर्गों में भी सिर चढ़कर बोल रही है। ऐसे में 64 साल की 'दादी' रवि बाला शर्मा का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो 'लगन लागी रे'सॉन्ग पर बेहतरीन डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर छाईं 'दादी' रवि बाला शर्मा

सोशल मीडिया पर छाईं 'दादी' रवि बाला शर्मा

अपने डांस स्किल से सोशल मीडिया पर छाने वालीं 64 वर्षीय रवि बाला शर्मा आजकल किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। इंटरनेट पर उनके डांस वीडियोज को काफी देखा जाता है। दादी फुल एनर्जी के साथ डांस करतीं हुईं अपनी वीडियोज में नजर आती है। अब उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देसी दादी 'लगन लागी रे' पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं।

60 हजार से ज्यादा व्यूज

60 हजार से ज्यादा व्यूज

डांसिंग दादी अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी डांस वीडियो शेयर करती हैं। अब लेटेस्ट वीडियो को 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि पांच हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को पसंद किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

'लगन लागी रे' पर शानदार डांस

'लगन लागी रे' पर शानदार डांस

वायरल हो रहे वीडियो में दादी को श्रेया घोषाल और कविता सेठ का गाया गाना 'लगन लागी रे' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। उनके एक्सप्रेशन और स्टेप्स एकदम परफेक्ट हैं। शर्मा कभी भी एक बीट भी मिस नहीं करती है। वीडियो देखकर हर कोई उनका दीवाना बन जाता है।

दादी के डांस के दीवाने हुए यूजर

दादी के डांस के दीवाने हुए यूजर

अब इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतने खूबसूरत हावभाव'। ऐसे ही एक और यूजर ने कमेंट किया आप बहुत ग्रेसफुल हैं, मैं हर बार चकित हो जाता हूं। ढेर सारा प्यार।'एक अन्य यूजर ने लिखा बहुत सुंदर डांस। बता देंकि डासिंग देसी दादी के नाम से फेमस 64 वर्षीय रवि बाला शर्मा इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। उनके डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्यार मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+