झारखंड चुनाव: चौथा चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 56.58 फीसदी मतदान

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के चाैथे चरण की 15 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। इनमें 10 सीटों पर शाम 5 बजे तक जबकि 5 सीटों पर दोपहर 3 बजे मतदान हुआ। आज चौथे चरण की 15 विधानसभा सीट के लिए हुए मतदान में नक्सलियों के फरमान को धता बताते हुए 62.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर 221 उम्मीदवारों के भाग्य कर निर्णय कर दिया।

62.54 percent polling recorded in fourth phase of Jharkhand elections

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। उन्होंने कहा कि इसमें 47 लाख से अधिक मतदाताओं में से 56.58 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अंतिम मतदान प्रतिशत अभी बढ़ने की संभावना है। इस चरण में राज्य के चार जिलों-गिरिडीह, देवघर, धनबाद और बोकारो की देवघर (एससी), जामुआ (एससी), चंदनकियारी (एससी), मधुपुर, बागोडार, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा के लिए मतदान हुआ।

जामुआ, बागोडार, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी विधानसभा सीटों पर अपराह्न तीन बजे मतदान समाप्त हो गया जबकि शेष निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान पांच बजे तक चला। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि राज्य के 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47,85,009 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए योग्य थे। इनमें 22,44,134 महिलाएं और 81 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि आज हुए मतदान के लिए कुल 6,101 मतदान केंद्र बनाए गए।

मधुपुर सीट पर राज्य के श्रम मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज पालीवार का मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हुसैन अंसारी से है। वहीं, चंदनकियारी सीट पर मुख्य मुकाबला राजस्व मंत्री अमर कुमार बावरी और आजसू के उम्मीदवार उमाकांत रजक के बीच होने की संभावना है। झरिया सीट पर एक ही परिवार की दो महिलाओं के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है। भाजपा ने जहां रागिनी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, कांग्रेस ने पूर्णिमा नीरज सिंह को टिकट दिया है। रागिनी भगवा पार्टी के मौजूदा विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+