जम्म कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, 6 आतंकी ढेर
श्रीनगर।
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। सेना ने 6आतंकियों को मार गिराया है। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है, जानकारी के अनुसार अभी भी यहां आतंकी छिपे हैं, जिनकी सेना तलाश कर रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकियों के साथ कुपवाड़ा में सेना की मुठभेड़ हो रही है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
इससे
पहले गुरुवार को भी आतंकियों ने सेना पर हमला किया था। आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया था, जिसमे दो जवान घायल हो गए थे। इसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि पाकिस्तान ने 2003 से 2018 तक 1000 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि हम पाकिस्तान की तरफ से बिना किसी वजह हो रहे युद्धविराम को गंभीरता से ले रहे हैं, इसमे जान और माल दोनों का नुकसान हो रहा है।











Click it and Unblock the Notifications