पठानकोट आतंकी हमले में 7 जवान शहीद, 9 जवानों की हालत नाजुक
पठानकोट। पंजाब में पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में देश के छह जाबांज जवान शहीद हो गये हैं। वहीं इस आतंकी हमले में बहादुर जवानों ने पांचों आतंकियों को मार गिराया।

इस आतंकी मुठभेड़ में आठ सेना के जवान गंभीर रूप से घायल हैं और नाजुक हाल में अस्पताल में भर्ती कराये गये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद जवानों को नमन किया है।
वहीं इस हमले की जांच को एनआईए को सौंपी गयी है। एनआईए के अधिकारी एयरफोर्स के एयर बेस स्टेशन पर पहुंच गये हैं। पठानकोट में आज भी सुबह एयरफोर्स के बेस स्टेशन पर फायरिंग शुरु हुई थी, जिसके बाद फिर से जवानों ने मोर्चा संभाला और पांचवे आतंकी को भी मार गिराया।
वहीं इस दौरान एक बम को डिफ्यूज करते समय एक जवान घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि जो आतंकी मारे गये हैं उनका संबंध जेईएम से है।
आपको बता दें कि आतंकियों ने शुक्रवार की रात 3.30 बजे आईएएफ के एयर बेस पर आतंकी हमला बोल दिया। आतंकी एयर बेस पर हेलीकॉप्टर औऱ हवाई जहाज को नुकसान पहुंचाने के साथ जवानों को मारने के इरादे से घुसे थे।
उधर पठानकोट हमले की अमेरिका ने निंदा करते हुए भारत पाकिस्तान दोनों को आतंकवाद से मिलकर लड़ने को कहा है। अमेरिका के पबल्कि ब्यूरो अफेयर के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने इस आतंकी हमले की निंदा की है।


Click it and Unblock the Notifications
