एलटीसी मामला: 6 राज्य सभा सांसदों पर गिरी गाज

cbi-new-delhi
नई दिल्ली। नई सरकार ने नए-नए कदम उठाने शुरु कर दिए हैं, इनमें से कुछ नर्म हैं तो कुछ सख्त। दिल्ली व ओड़‍िशा में छह सांसदों के यहां तलाशी अभ‍ियान चलाया जा रहा है। सीबीआई की विशेष टीम इस मोर्चाबंदी में लगी हुई है। डी बंदोपाध्याय, तृणमूल कांग्रेस, ब्रजेश पाठक, बीएसपी, लाल मिंग लियाना, एमपीएफ, पूर्व सांसद- जेपी एन सिंह बीजेपी, रेणु बाला, बीजेडी, महमूद ए मदनी आरएलडी के यहां सीबीआई टीम छानबीन कर रही है।

मंडी हादसे का खुलासा

गौरतलब है कि बीते दिनों मोदी सरकारी ने अपने ही सांसदों से उनकी संपत्त‍ि का ब्यौरा पेश करने का आदेश दिया था। अब सीबीआई टीम ने संद‍िग्ध वित्ती गत‍िव‍िध‍ियों के चलते इन सांसदों की छानबीन की जा रही है।

बताया गया है कि कुछ सांसदों के फर्जी बिल व अन‍ियम‍ित वित्तीय लेनदेन की श‍िकायतें मिल रही थीं। इसी को संज्ञान में लेते हुए यह छापामार अभ‍ियान शुरु किया गया है। माना जा रहा है कि अब तक की कार्रवाई में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हें टीम ने संद‍िग्ध माना है। इस पूरे क्रम में कुछ बिल व कर सम्बंधी अन‍ियम‍ितताएं टीम को मिली हैं, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि सीवीसी ने सीबीआई से LTC मामले की जांच करने को कहा था। जांच के बाद सीबीआई ने कई राजनेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले, कई ट्रेवल एजेंट और एयर इंडिया के कर्मचारी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इस पूरे क्रम में कुछ बिल व कर सम्बंधी अन‍ियम‍ितताएं टीम को मिली हैं, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+