बिहार में बस की छत पर सफर कर रहे 6 लोग बिजली के तार से झुलसे
पटना। बिहार में बस की छत पर सफर करना लोगों को महंगा पड़ा है। रोहतास के छेनारी में बस की छत पर सफर कर रहे 6 लोगों को करंट लग गया जिसकी वजह से वह झुलस गए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल ये सभी लोग बस की छत पर बैठकर सफर कर रहे थे, इसी दौरान बस बिजली के तार से टकरा गई, जिसकी चपेट में आने की वजह से ये लोग झुलस गए। बस में बाराती सफर कर रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications