महाराष्ट्र: रत्नागिरी बीच पर पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी बीच पर पिकनिक मनाने गए एक परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मुबंई के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोग रत्नागिरी बीच घूमने गए थे। वहां समुद्र में नहाते वक्त अचानक पानी का स्तर बढ़ा, जिसकी वजह से सभी लोग डूबने लगे। डूबने की वजह से परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को बचाया जा सका। मरने वालों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।

6 people die after drowning in a beach in Ratnagiri, Maharashtra.

मृतकों की पहचान मुंबई को बोरीवली इलाके के रहने वाले डिसूजा परिवार के तौर पर हुई है, जो गर्मी की छुट्टी मनाने रत्नागिरी गए थे। सभी लोग वहां आरेवारे बीच पर नहाने के लिए पहुंचे कि तभी पानी का स्तर अचानक से बढ़ गया। जिसकी वजह से रेंचर डियूजा(19), मैथ्यू डिसूजा(18) साल, केनेथ डिसूजा(54)साल, मोनिका डिसूजा(44) साल, सनोमी डिसूजा(22 साल) की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तैराकों की मदद से सभी के शव निकाले गए।घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें लोगों ने चेतावनी दी थी कि वो पानी में और आगे न जाएं, लेकिन उन्होंने लोगों की चेतावनी को अनसुना कर दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+