आईएसआईएस में शामिल छह भारतीयों की मौत, ऑपरेटिव अरमार भी मारा गया

नई दिल्‍ली। भारतीय एजेंसियों की ओर से जारी एक रिपोर्ट पर अगर यकीन करें तो आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए 23 भारतीय इराक और सीरिया गए थे, इनमें से छह भारतीयों की मौत हो चुकी है। इन छह लोगों में भारत में आईएसआईएस के लिए भर्ती करने वाले सुल्‍तान अरमार की मौत की खबर भी आ गई है।

isis-india

कौन-कौन से नाम

23 भारतीय अब तक आईएसआईएस में शामिल हुए हैं जिसमें विभिन्न घटनाओं में छह के मारे जाने की सूचना है। मरने वालों में अदीलाबाद (तेलंगाना) के अतीफ वसीम मोहम्मद, बेंगलुरू (कर्नाटक) के मोहम्मद उमर शुभान, भटकल (कर्नाटक) के मौलाना अब्दुल कादिर सुल्तान अरमार, ठाणे (महाराष्ट्र) के सहीम फारूक टांकी, बेंगलुरू (कर्नाटक) के फैज मसूद और आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के मोहम्मद साजिद उर्फ बड़ा साजिद शामिल हैं।

अफगानिस्‍तान में मारा गया बड़ा साजिद

इन सारे नामों में बड़ा साजिद का केस थोड़ा अलग है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन मुजाहिद्दीन के इस ऑपरेटिव ने अफगानिस्‍तान जाकर अल कायदा को ज्‍वॉइन कर लिया था। इंटेलीजेंस ब्‍यूरों की मानें तो अफगानिस्‍तान में लड़ते हुए साजिद की मौत हुई है।

मारा गया अरमार भी

सुल्‍तान भारत में आईएसआईएस के लिए भर्ती करने वाले संगठन अंसार-उल-तवाहिद का चीफ और इसका फाउंडर था। भटकल का रहने वाला अरमार भारत में आईएसआईएस के लिए एक अहम ऑपरेटिव था।

आईएसआईएस के फाउंडर अबु बकर अल-बगदादी की ओर से भी कई बार उसे अंसार का आमीर कहा गया था। कुछ माह पहले आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वाली सोशल मीडिया साइट्स पर अरमार की मौत की खबरें आई थीं लेकिन उस समय अरमार की मौत पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया था।

कर्नाटक के पांच युवा संगठन में

जो लिस्‍ट गृह मंत्रालय ने तैयार की है उसमें कर्नाटक राज्‍य के पांच युवा, तमिलनाडु से तीन और केरल, तेलंगाना और महाराष्‍ट्र से चार-चार युवा आईएसआईएस में शामिल हैं।

अरमार के भाई पर नजरें

अब जबकि सुल्‍तान अरमार की मौत पर इंटेलीजेंस ब्‍यूरों की ओर से भी पुष्टि कर दी गई है, एजेंसी की नजरें अब उसके भाई शफी अरमार पर टिकी हैं। बताया जाता है कि शफी को अंसार का प्रमुख बना दिया गया है।

खबरें हैं कि वह यूएई से ऑपरेट कर रहा है। उसके बारे में जो जानकारी हाथ लगी है, उसके मुताबिक वह सीरिया जाने की कोशिशों में लगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+