यूपी में बारिश का कहर: 3 दिनों में 31 जिलों में 58 लोगों की मौत, 53 जख्‍मी

लखनऊ। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने उत्तर प्रदेश में रहे रहे लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है। भारी बारिश के चलते जहां स्‍कूलों में छुट्टी हो गई वहीं लोगों का ऑफिस निकलना भी दूभर हो गया है। सड़कों पर घुटने-घुटने तक पानी लगा हुआ है। सरकार के तरफ से जो आंकड़ें पेश किए गए हैं उसके मुताबिक पिछले तीन दिनों में 58 लोगों की मौत हो चुकी है। बात अकेले सहारनपुर जिले की करें तो यहां 11 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। मेरठ में 10 और आगरा में 6 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि सभी प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जा चुकी है। वहीं दैवीय आपदा से 53 लोगों घायल, 12 पशुओं की मौत और करीब 225 मकान नष्‍ट हो गए हैं।

यूपी में बारिश का कहर: 3 दिनों में 31 जिलों में 58 लोगों की मौत, 53 जख्‍मी

प्रदेश सरकार ने प्रभावित लोगों की लिस्ट जारी की है। सरकार ने बताया है कि 26 से 28 जुलाई के बीच यूपी में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 58 लोगों की मौत हो गई। यहा आंकड़ा 31 जिलों का है। अकेले सहारनपुर जिले में 11 लोगों की मौत हुई है। सहारनपुर के सबसे ज्यादा मेरठ में लोगों की मौत हुई है। यहां 10 लोगों के मारे जाने के समाचार हैं। मथुरा और कानपुर देहात में सबसे ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मथुरा में बारिश के कारण 54 और कानपुर देहात में 31 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मौसम की मार से प्रभावित परिजनों के लिए योगी सरकार ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। सरकार ने मृतक के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये, घायलों को 60,000 और क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 95,000 रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। सरकार ने दावा किया है कि अधिकांश प्रभावित परिवारों को मदद मुहैया कराई जा चुकी है और जो लोग शेष रह गए हैं उन्हें एक-दो दिन के भीतर मदद दे दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+