कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोविड मामलों में 56 फीसदी की हुई बढ़ोतरी, Positivity rate हुआ 11 प्रतिशत
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं चुनावी राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड मामलों में 56 फीसदी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं इस चुनावी राज्य में अचानक से कोरोना वायरल के केस में बढ़ोतरी हो रही है। कर्नाटक ने मंगलवार को COVID-19 के 339 नए केस दर्ज किए गए़।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक दिन पहले 217 मामले दर्ज किए गए। वहीं मंगलवार को जो पॉजिटिव केस आए उनमें अधिकांश 306 मामले अकेले राज्य की राजधानी बेंगलुरु में सामने आए हैं।
वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 724 है इन ठीक होने वाले मरीजों के बाद कर्नाटक में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1,943 हो गई है। कर्नाटक की कुल कोविड टैली 40.85 लाख थी। इसके अलावा राज्य में कोविड की सकारात्मकता दर 2 प्रतिशत से बढ़कर 11.3 प्रतिशत हो गई।
2,992 सैंपल की जांच हुई
शहर में 2,992 सैंपल की जांच हुई जिसमें से 1,454 रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) और 1,538 आरटी-पीसीआर और अन्य टेस्ट शामिल थे। बेंगलुरु और मंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लगभग 157 यात्रियों की जांच की गई।
मंगलवार को कोविड से हुई दो मौत
वहीं जिलों में किए गए टेस्ट में मैसूरु से 10 पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं दावणगेरे में छह मामले दर्ज हुए। जिलों की बात करें तो बीते 24 घंटे में कर्नाटक के 21 से अधिक जिलों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार को राज्य से दो मौतों होने की सूचना थी, इसके एक दिन पहले सोमवार को COVID-19 से संबंधित1 मौत हुई थी।
मंगलवार को 306 नए पॉजिटिव केस दर्ज हुए
बेंगलुरु में सोमवार को 94 की तुलना में मंगलवार को 306 नए पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैंं। ताजा पॉजिटिव केस में वृद्धि दर्ज हुई है। शहर में ठीक होने वालों की संख्या 514 थी, जिससे सक्रिय मामले 1,260 हो गए। भारत में पिछले 24 घंटों में कुल मिलाकर 6,660 नए मामले और 9,213 लोग ठीक हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications