सबरीमाला में दर्शन के लिए10 से 50 वर्ष की 550 महिलाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

तिरुवनंतपुरम। केरल स्थित सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवाद जारी है। 16 नवंबर से शुरू हो रहे त्योहारी सीजन में दर्शन के लिए अब तक प्रतिबंधित 10 से 50 वर्ष की उम्र वर्ग की कुल 550 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। सबरीमाला मंदिर को लेकर जब से उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया है तभी से यहां काफी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। न्यायालय के आदेश के बाद दो बार मंदिर के कपाट खुल चुके हैं। लेकिन एक बार भी 10 से 50 साल की उम्र वाली महिला को अयप्पा के दर्शन करने नहीं दिए गए हैं।

 550 women in 10-50 age group register online for Sabarimala temple darshan
मंदिर का संचालन करने वाले त्रावणकोर देवासम बोर्ड के अनुसार, आगामी त्योहारी सीजन के दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए शुक्रवार तक करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इनमें दस से पचास वर्ष उम्र के बीच की 550 महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि, मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारु व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की है।

मंदिर में अक्टूबर और नवंबर में मंदिर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों ने 10 से 50 वर्ष उम्र की 15 महिलाओं को प्रवेश करने से रोक दिया था, जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने 28 सितंबर के अपने आदेश में सभी उम्र वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति प्रदान की है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी मंदिर में महिलाओं को प्रवेश ना करने देने के कारण कई याचिकाओं को सर्वोच्च अदालत में दाखिल किया गया है।

सर्वोच्च न्यायालय सितंबर के फैसले के खिलाफ दायर की गई कई याचिकाओं पर 13 नवंबर को सुनवाई करेगा। केरल सरकार ने कहा है कि वह शीर्ष अदालत के फैसले का अनुपालन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+