जिंदा दिल की धड़कन को चलाने के लिए थम गया 54 किलोमीटर लम्बा रास्ता
बेंगलूरू। धड़कनों को चलाने के लिए कई किलोमीटर का रास्ता जैसे मानों थम सा गया। यह वाकेया हुआ बेंगलूरू-चेन्नई मार्ग पर। एक महिला के दिल का अॉपरेशन था। दूसरा बीमारी से खराब हो चुके दिल को निकालकर अन्य दिल शरीर में फिट करना था। डॉक्टरों के पास सिर्फ छह घंटे थे और सफर था 54 किलोमीटर का। मानो जैसे छह घंटे में सफर के बाद ऑपरेशन करना वो भी कम से कम समय में मानो संभव ही नहीं लग रहा था। लेकिन ऐसा हुआ औऱ जान बची।

यह हो सका तो एक दूसरे के लिए सहायता का भाव से। जब दिल लिए एक एंबुलेंस रास्ते पर दौड़ रही थी तो उसके लिए कई किलोमीटर के रास्ते पर जितने भी वाहन खड़े थे, सब अपनी जगह पर खड़े हो गए। कई घंटों के बाद रास्ता खुला तो पता चला कि ट्रैफिक रुका तो किसी सांसे चल पड़ीं थीं।
हृदय प्रत्यारोपण अधिकतम छह घंटे के अंदर हो जाना चाहिए. आठ हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने मात्र चार घंटे में इस सफल हृदय प्रत्यारोपण के ऑपरेशन को अंजाम दिया.
बेंगलूर में महिला के मौत के बाद हार्ट को निकालकर डॉक्टरों ने रिकॉर्ड समय में चेन्नई में एक मरीज में प्रत्यारोपण करने में सफलता हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications