24 घंटे में कोरोना के 508 नए मामले, 13 लोगों की मौत
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप भारत समेत पूरी दुनिया में जारी है। मंगलवार (7 अप्रैल) शाम को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 4789 पार जा चुके हैं जिनमें से 353 लोग ठीक हो चुके हैं तो 124 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13 मौत और 508 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले सोमवार को 24 घंटों के दौरान 693 नए मामले सामने आए थे और 30 मरीजों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 508 नए मामले, 13 की मौत। दे में पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 4789 हो गई। इनमें से 353 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। अब तक कुल 124 लोगों की मौत हो चुकी है। आज राजस्थान में 27, महाराष्ट्र में 23, गुजरात में 19, हरियाणा में 16, मध्यप्रदेश में 12, कर्नाटक में 12 और मुंबई के धारावी में दो, ओडिशा में एक नए मामले सामने आए हैं।
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमित मरीजों को बीमारी की गंभीरता के अनुरूप इलाज मुहैया कराने के लिए चिकित्सा सुविधाओं को तीन श्रेणियों में बांटकर इलाज की व्यवस्था शुरु करने का फैसला किया है। तमिलनाडु में आज 69 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 63 जमाती हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 690 हो गए हैं। इनमें से 663 वे हैं जो मरकज में शामिल थे। वहीं आज केरल में तीन कोरोना के पॉजिटिव केस मिले इनमें से दो वे हैं जो तबलीगी जमात में शामिल थे और तीन उनके संपर्क में आए थे।
उधर बीएमसी ने बताया कि मुंबई में आज 100 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, पांच लोगों की मौत हुई। इसी के साथ मौत का आंकड़ा 40 पहुंचा। मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या 590 पहुंची।पुणे में आज तीन लोगों की मौत हुई जिन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। सभी अन्य कई बीमारियों से भी ग्रसित थे। अब तक जिले में 8 लोगों की मौत हुई है। जबकि, गुजरात में 52 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत, राज्य में मौतों का आंकड़ा 13 पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications