अम्फान तूफान के दौरान पश्चिम बंगाल में तैनात 50 NDRF के जवान कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रहा है तो दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदाओं से भी जूझ रहा है, लेकिन इन तमाम संकटों के बीच हमारे देश के जवान लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान आया था, जिसमे दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए थे। तूफान के बीच एनडीआरएफ के जवानों ने लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन अम्फान तूफान के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए 50 एनडीआरएफ के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

ndrf

बता दें कि चक्रवाती तूफान अम्फान (Amphan Cyclone) ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई थी। पश्चिम बंगाल में 72 लोगों की जान गई थी। चक्रवात के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुई, बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान पहुंचा था। तूफान के बाद प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि मैंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी थी। मैं प्रधानमंत्री से राज्य का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने का अनुरोध करती हूं। जिसके बाद पीएम मोदी ने प्रदेश का दौरा किया और यहां के हालात का जायजा लिया था।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2.57 लाख को पार कर गई है। जबकि अबतक तकरीबन 7200 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना के 124095 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद देश में एक्टिव केस फिलहाल 125381 हैं। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक आज से देशभर में धार्मिक स्थल, होटल, मॉल्स और रेस्टोरेंट खुल गए हैं। गाइडलाइन में बताया गया है कि इन सभी जगहों पर सोशल डिस्सटेंसिंग का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके बाद सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+