तेज प्रताप-ऐश्वर्या राय की शादी आज, 50 घोड़ों और हजारों गेस्ट से सजेगी बारात लेकिन निगाहें नीतीश कुमार पर

पटना। आज राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी है, लालू यादव को पैरोल मिल जाने की वजह से इस शादी में खोई रौनक वापस आ गई है। आपको बता दें कि लालू को 6 सप्ताह की अंतरिम बेल रांची हाईकोर्ट से मिल गई है। मालूम हो कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी आज शाम पटना में होगी। इस हाईफाई शादी का आयोजन काफी भव्य होगा, ऐसा कहा जा रहा है।

50 घोड़े और 7000 गेस्ट

50 घोड़े और 7000 गेस्ट

खबर है कि इस शादी में 50 घोड़े और करीब 7000 गेस्ट आएंगे, एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना के पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल होटल में 30 कमरे, होटल आम्रपाली रेजिडेंसी में 25 कमरे, मौर्या होटल और होटल Amalfi ग्रैंड में 20-20 कमरे और फ्रंटलाइन रेजिडेंसी में 10 कमरे बुक कराए गए हैं।

वेटनरी कॉलेज कैंपस

वेटनरी कॉलेज कैंपस

कार्ड के कार्यक्रम के मुताबिक तेज प्रताप आज शाम के सात बजे बारात लेकर 5 सर्कुलर रोड पर स्थित डॉ. चंद्रिका राय के सरकारी आवास पर पर पहुंचेंगे। द्वारपूजा, जयमाला और प्रीतिभोज का आयोजन वेटनरी कॉलेज कैंपस में है तो वहीं कल रात लालू आवास पर मटकोर और हल्दी कलश का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

निगाहें बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर

निगाहें बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर

तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी में देश के बड़े सियासी चेहरों के शरीक होने की उम्मीद है, जिसमें अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव , झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी और मशहूर वकील राम जेठमलानी का नाम शामिल है लेकिन सबकी निगाहें बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर रहेंगी, जिन्होंने तेजप्रताप के निमंत्रण पर कहा था कि वो शादी में जरुर आएंगे और सीएम ऑफिस से सीधे वेटनरी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।

चंद्रिका राय को लालू का करीबी कहा जाता है

चंद्रिका राय को लालू का करीबी कहा जाता है

आपको बता दें कि तेज प्रताप की होने वाली पत्नी ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं और लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं।

ऐश्वर्या ने दिल्ली से एमबीए किया है

ऐश्वर्या ने दिल्ली से एमबीए किया है

अपने नाम के अनुरूप ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर हैं, वो चंद्रिका राय की तीन संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने पटना के नॉट्रेडम स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है। उनकी छोटी बहन का नाम आयुषी राय हैं,जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रही हैं, जबकि छोटा भाई अपूर्व राय लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+