आईआईटी के 50 पूर्व छात्रों ने छोड़ी नौकरी, राजनीति दल का करेंगे गठन
Recommended Video

नई दिल्ली। आईआईटी के 50 पूर्व छात्रों ने देश में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी है। इन तमाम पूर्व छात्रों ने राजनीतिक दल बनाने का फैसला लिया है। इस राजनीतिक पार्टी के जरिए ये सभी पूर्व आईआईटी छात्र शेड्यूल कास्ट, शेड्यूट ट्राइब और पिछड़ा वर्ग के लोगों के अधिकार के लिए काम करेंगे और उनके अधिकारों के लिए पार्टी का गठन करेंगे। इन 50 छात्रों का संगठन चुनाव आयोग से अपनी राजनीतिक पार्टी की अनुमति का इंतजार कर रहा है।

आईआईटी के इन पूर्व छात्रों की पार्टी का नाम बहुजन आजाद पार्टी होगा। हालांकि पार्टी अभी चुनाव लड़ने की किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं है और वह 2019 के लोकसभा चूनाव में नहीं उतरना चाहती है। दिल्ली आईआईटी में वर्ष 2015 में पढ़े नवीन कुमार का कहना है कि हम 2020 में बिहार विधानसभा में चुनाव लड़ने से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे और इसके बाद अगले लोकसभा चुनाव पर अपना लक्ष्य केंद्रित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications