खतरनाक जंगल में कड़ाके की ठंड में 5 साल का मासूम मां-बाप की रक्षा करता रहा, रोंगटे खड़े कर देगा ये वाकया
5 year old Boy guarding father and mother: ओडिशा के देवगढ़ जिले से सामने आई यह घटना ने झकझोर कर रख दिया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और घने जंगल के सन्नाटे के बीच, महज़ 5 साल का एक मासूम बच्चा पूरी रात अपने मृत पिता और बेहोश मां की रखवाली करता रहा। जिस उम्र में बच्चा तेज आवाज में डर जाता है, उस न समझ उम् में बच्चा अपने माता-पिता की रखवाली के लिए हांड कंपा देने वाली ठंड में रात भर डटा रहा।। उसके माता-पिता को कुछ हो ना जाए इस डर से वो रात भर जागता रहा। इस दिल दहला देने वाली घटना ने न सिर्फ़ पूरे इलाके को, बल्कि हर संवेदनशील दिल को गहरे सदमे में डाल दिया है।

यह मामला रविवार 28 दिसंबर की सुबह तब उजागर हुआ, जब बच्चा जंगल के पास सड़क पर राहगीरों से मदद मांगता नजर आया। पुलिस ने बताया कि कुंधईगोला पुलिस थाने के अंतर्गत जियानंतपाली गांव में इस बच्चे का परिवार रहता है। बच्चे के पिता दुष्मंत माझी और मां रिंकी माझी ने घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया था।
कैसे जंगल में पहुंचा बच्चा और उसके माता-पिता?
पुलिस के अनुसार, घर लौटते समय इस दंपति ने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की और बच्चे के साथ करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर जंगल में चले गए। पुलिस ने पुष्टि की कि माता-पिता ने बच्चे को भी कीटनाशक दिया था, शायद उसने ना पिया हो इसलिए वो जिंदा बच गया।
घने जंगल में पूरी रात जाग कर बच्चे ने मां-बाप की रखवाली
एबीपी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा के देवगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, धीरज चोपदार ने जानकारी दी कि जहरीला पदार्थ लेने के एक घंटे के भीतर ही दुष्मंत की मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी रिंकी बेहोश हो गई। 5 वर्षीय यह बच्चा पूरी रात जंगल अपने माता-पिता को ज़मीन पर पड़ा देखता रहा और उनकी रखवाली करता रहा। पूरी रात वो जागता रहा ताकि उसकी मां-बाप सुरक्षित रहें।
बच्चे की मदद करने जब लोग जंगल में पहुंचे तो...
सूरज निकलने के बाद जब अंधेरा छटा तो जंगल से बाहर निकल कर बच्चा मदद के लिए सड़क पर आया और लोगों को बुलाया। बच्चे की मदद के लिए जब लोग जंगल के अंदर पहुंचे तो पिता की तो मौत हो चुकी थी लेकिन मां बेहोश थी, जिन्हें अंगुल जिले के छेंदीपाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दादा-दादी को सौंप दिया गया बच्चा
देवगढ़ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे का स्वास्थ्य अब ठीक है और प्रारंभिक उपचार के बाद उसे उसके दादा-दादी को सौंप दिया गया है। बच्चा काफी डरा और सहमा हुआ है। वो अपने मां-बाप के बारे में बार-बार पूछ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications