Facebook पर ये 5 चीजें कभी न करें पोस्ट
नयी
दिल्ली। सोशल मीडिया का क्रेज लोगों के बीच छाया हुआ है। युवा से लेकर उम्रदराज लोग भी आपको फेसबुक-ट्वीटर इस्तेमाल करते दिखा जाएगे। फेसबुक हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. एकदूसरे के संपर्क में रहने के लिए ये सबसे बढ़िया और आसान माध्यम बन गया है। फेसबुक के जरिए हम अपनी जिंदगी से जुड़ी कई चीजें अपने दोस्तों, परिवार, अपनों के साथ शेयर करते हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>फेसबुक
पर हम फोटो, कॉमेंट, वीडियो आदी धड़ल्ले से शेयर करते है। हमें लगता है कि ये अपडेट हम अपनों के साथ शेयर कर रहे हैं, लेकिन हम इस बात से अंजान है कि अकाउंट हैक करके इसे कौन-कौन पढ़ रहा है। यहां हम आपको पांच ऐसी चीजों से रुबरु करवा रहे है, जिसे फेसबुक पर पोस्ट करने से आपको बचना चाहिए। id='are-slot-2' class='oiad oi-axt oiadv'>
अपने और परिवार के पूरी बर्थडेट
फेसबुक पर हम अपनी जन्म तिथी, फोटो, परिवार की जानकारी आसानी से पोस्ट कर देते है। हमें जन्मदिन के दिन फेसबुक वॉल पर आने वाले जन्मदिन के संदेश बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन अपनी जन्म तिथि यहां शेयर करने से आप साइबर चोरों को अपनी एक निजी जानकारी दे देते हैं।

रिलेशनशिप स्टेटस को रखे गोपनीय
फेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेटस लोग आ सानी से बताते है, लेकिन आप रिलेशनशिप में हैं या नहीं ये फेसबुक में बिल्कुल शेयर ना करें। इससे आपके ऊपर निगरानी रखने वालों को पता चल जाएगा कब आप सिंगल हैं और कब रिलेशनशिप में। ये जानकारी आपके लिए मुसीबत बन सकता है।

करेंट लोकेशन न करें पोस्ट
लोगों की आदात होती है फोसबुक पर पल -पल के स्टेटस को अपडेट करने की। किस रेस्टोरेंट में खाना खा रहे हैं और इसके साथ वहां का पूरा लोकेशन टैग कर देते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। इससे लोगों को पता रहता है कि आप कब और कहां हैं। अगर आप जगह का नाम टैग करके लिखते हैं तो आपको लूटने वाले को पूरी जानकारी मिल जाती है।

घर में अकेले हैं
लोगों को अपने स्टेटस, अपनी लोकेशन को बार-बार बताने से बचना चाहिए। अगर आप घर में अकेले है तो ये बातें फेसबुक पर पोस्ट न करें। खासकर अभिभावक इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे अपने स्टेटस में ये बिल्कुल भी ना लिखें कि वह कब घर पर अकेले हैं। ऐसे में आप अजनबियों को अपनी जानकारी देते हैं, जिसका वो फायदा उठा सकते हैं।

तस्वीरें उनके नाम के साथ टैग
कई लोग अपनी अपने बच्चों की ढेरों तस्वीरें उन्हें टैग करके पोस्ट करते हैं। कई अभिभावक तो बच्चे के जन्म के साथ ही हॉस्पीटल के पते के साथ स्टेटस पोस्ट करते हैं। दोस्तों, रिश्तेदारों की तस्वीरें पोस्ट करते हैं और उन्हें टैग करते हैं। अगर आप कोई तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं तो उसमें टैग ना करने की कोशिश करें।












Click it and Unblock the Notifications